Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   investment in plots comparison of UP Maharashtra Goa and other small cities

निवेश मंत्र: छोटे शहरों की जमीन में निवेश पर बेहतर रिटर्न; UP में उत्तम अवसर, महाराष्ट्र-गोवा में 36% तक फायदा

Mon, 11 Nov 2024 05:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 05:05 AM IST
सार

जमीन और सोना एक ऐसा निवेश है, जो लंबे समय के लिए रखा जाता है। सोने में उतार-चढ़ाव होता रहता है, पर जमीन के दाम कभी नहीं घटते हैं। इस समय छोटे शहरों में जमीन में निवेश पर बेहतर रिटर्न मिल रहा है। पढ़ें निवेश का गणित बताती यह रिपोर्ट-

विज्ञापन
investment in plots comparison of UP Maharashtra Goa and other small cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के बड़े शहरों में जमीनों के भाव इतने ऊपर चले गए हैं कि उनमें तेजी की गुंजाइश कम है। एक तो इन शहरों में साफ टाइटल वाली जगह मिलना भी मुश्किल है। दूसरा, इन शहरों में जमीनें इतनी महंगी होती हैं कि उसे खरीदना भी कठिन है। ऐसे में उन छोटे शहरों में जमीनें खरीदने में बेहतर रिटर्न मिल सकता है, जहां पर अभी धार्मिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, हिल स्टेशन, पर्यटन, नए कारोबारी केंद्र या फिर कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आ रहे हैं। उदाहरण के तौर, पर मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की घोषणा के बाद जमीनों के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, बुलेट ट्रेन के शुरू होने में अभी बहुत समय है।

विज्ञापन


यूपी के तमाम शहर निवेश के लिए उत्तम
उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में आकर्षण का केंद्र है। यहां धार्मिक, पर्यटन और नए कारोबारी केंद्रों के साथ बुनियादी ढांचे पर भी सरकार का जोर है। अयोध्या में राम मंदिर के बनने से यहां जमीनों के दाम 15 गुना बढ़े हैं। जो जमीन पहले 50 लाख रुपये एकड़ थी, अब पांच करोड़ रुपये एकड़ हो गई है।

विज्ञापन
  • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के चेयरमैन बताते हैं, 2021 में उन्होंने 50 लाख के भाव से जमीन ली थी। इस साल जो उन्होंने अंतिम बिक्री की, वह पांच करोड़ रुपये थी। उनका मानना है, यूपी में अभी वृंदावन, वाराणसी, हिमाचल में शिमला और पंजाब में अमृतसर ऐसे शहर हैं, जहां जमीनों में निवेश के अपार मौके हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

महाराष्ट्र और गोवा में 36 फीसदी तक मिला रिटर्न
आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र के छोटे शहरों और गोवा में भी जमीनों पर अच्छा फायदा मिला है। उदाहरण के तौर पर महाराष्ट्र के दापोली में जनवरी 2023 से लेकर अब तक जमीनों पर 24 फीसदी रिटर्न मिला है। यहीं पर एक अन्य स्थान पर मई, 2021 से लेकर अब तक 29 फीसदी का रिटर्न मिला है। अलीबाग में पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक जमीनों के दाम 29 फीसदी तक बढ़ गए हैं। गोवा में अक्तूबर, 2022 से लेकर अब तक 36 फीसदी तक का लाभ मिला है।


जमीन खरीदते समय सावधानी जरूरी
जानकार बताते हैं कि जमीन खरीदते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। आप किसी ब्रांडेड बिल्डर से जगह या प्रोजेक्ट लेते हैं तो आपको उसमें स्पष्ट टाइटल की जगह मिलेगी। साथ ही, सारी प्रक्रिया भी आसानी से और जल्दी होती है। आजकल डिजिटल का जमाना है तो बहुत सारे प्रोजेक्ट अब डिजिटली भी जांच किए जा सकते हैं।

जगह-जमीन एक ऐसी संपत्ति है, जो अब कम समय में भी काफी अच्छा फायदा दे रही है। बशर्ते, जमीन में निवेश करने से पहले आपको खरीदने के लिए थोड़ी जांच-परख करनी जरूरी है। -अश्विन पारेख, रियल एस्टेट सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed