फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment and savings in 2025 Review financial health before new year planning focus on being debt-free

निवेश और बचत: नए साल के लिए रणनीति बनाने से पहले कीजिए वित्तीय सेहत की समीक्षा; कर्जमुक्त होने पर दें जोर

Mon, 23 Dec 2024 05:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 05:13 AM IST
सार

वित्तीय योजना बनाना एक विकसित होने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए बजट का आकलन जरूरी है। इससे न सिर्फ गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने में मदद मिलती है, बल्कि कर्जमुक्त होने में भी सहायता मिलती है। अपने निवेश पर रिटर्न का मूल्यांकन कर पोर्टफोलियो को समायोजित कर सकते हैं। यह सेवानिवृत्ति योजना पर भी फिर से विचार करने का अच्छा समय है।

विज्ञापन
Investment and savings in 2025 Review financial health before new year planning focus on being debt-free
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

साल 2024 खत्म होने वाला है। यह अपनी वित्तीय सेहत की समीक्षा करने और नए साल के लिए निवेश-बचत योजना बनाने का सही समय है। साल के अंत में बजट की समीक्षा करने से अपने वित्तीय लक्ष्य को आसानी से हासिल करने की यात्रा आसान हो जाती है।

विज्ञापन


वित्तीय योजना बनाना एक विकसित होने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए बजट का आकलन जरूरी है। इससे न सिर्फ गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने में मदद मिलती है, बल्कि कर्जमुक्त होने में भी सहायता मिलती है। अपने निवेश पर रिटर्न का मूल्यांकन कर पोर्टफोलियो को समायोजित कर सकते हैं। यह सेवानिवृत्ति योजना पर भी फिर से विचार करने का अच्छा समय है।
विज्ञापन


खर्च करने की आदतों को पहचानें
नए साल के लिए बचत और निवेश की योजना बनाने से पहले पिछले साल की अपनी खर्चों की आदतों की समीक्षा करें। इससे आने वाले समय के लिए उपयुक्त बजट बनाने में मदद मिलती है। उन खर्चों की पहचान करें, जिनमें आप कटौती कर सकते हैं या जिन पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • उदाहरण...आप पौष्टिक भोजन या कौशल विकास पर खर्च बढ़ाने के लिए ओटीटी सब्सक्रिप्शन में कटौती कर सकते हैं।

बीमा पॉलिसियों को नजरअंदाज न करें
बीमा कवरेज भी जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। बीमा कवरेज की समीक्षा करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह आपके जीवन में होने वाले बदलावों के अनुरूप है।

  • अगर आप हाल ही में माता-पिता बने हैं, तो आपको बीमा कवरेज बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। 20 लाख रुपये का टर्म बीमा अब अपर्याप्त हो सकता है, क्योंकि आपकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।
  • अपने स्वास्थ्य बीमा की भी समीक्षा करें ताकि सुनिश्चित हो सके कि यह महंगाई आधारित चिकित्सा खर्च के लिए पर्याप्त है।

नौ महीने तक के लिए रखें आपात फंड
आपातकालीन फंड नौकरी छूटने या दुर्घटना जैसी विषम परिस्थितियों में वित्तीय रूप से सहायक होता है। संकट के दौरान आदर्श रूप से आपके पास छह से नौ महीने तक के खर्चों के लिए आपात फंड होना चाहिए।

निवेश मूल्यांकन और टैक्स प्लानिंग भी करें
कर्जमुक्त होने के लिए मौजूदा वित्तीय सेहत के बारे में जानना आवश्यक है। इसके लिए अपनी कमाई, निवेश और देनदारियों की सूची बनाएं। क्रेडिट कार्ड बकाये को भी शामिल करें। इसके अलावा, दो-तीन वर्षों में कर व्यवस्थाओं में हुए बदलावों के बीच टैक्स प्लानिंग जरूर करें। पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था की तुलना कर निर्धारित करें कि कौन सी व्यवस्था अधिकतम छूट दिलाने के साथ ज्यादा बचत कराएगी। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed