फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Invest in tax savings keeping in mind the returns

Investment: रिटर्न का ध्यान रख टैक्स बचत में करें निवेश, नफा-नुकसान का गणित जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट

Mon, 07 Aug 2023 04:58 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, मुंबई।
अजीत सिंह, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Aug 2023 04:58 AM IST
सार

अधिकांश निवेशक कर बचत योजनाओं में इसलिए निवेश करते हैं कि उसमें टैक्स बचाने में मदद मिलती है। कर बचत के साथ यह भी देखना चाहिए कि ऐसे साधनों का रिटर्न क्या है। घाटे वाले साधन में निवेश कर रहे हैं तो नुकसान ज्यादा होता है। नफा-नुकसान का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
Invest in tax savings keeping in mind the returns
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ईएलएसएस में तीन साल का लॉक इन

विज्ञापन

आमतौर पर टैक्स बचाने वाले साधन तो बहुतेरे हैं, लेकिन इसके साथ लॉकइन अवधि का भी ध्यान रखा जाता है। बात जब लॉकइन अवधि की आती है तो म्यूचुअल फंड की इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) सबसे पहले आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सबसे कम लॉक इन अवधि इसी साधन की है। अधिकांश टैक्स सेविंग या ईएलएसएस पिछले तीन वर्षों में अपने संबंधित बेंचमार्क को मात देने में विफल रहे। तीन साल का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है, क्योंकि ईएलएसएस फंड में तीन साल की अनिवार्य लॉक-इन अवधि होती है। 

57 फीसदी का तीन साल में बेंचमार्क से कम फायदा
57 फीसदी म्यूचुअल फंड की ईएलएसएस  योजनाएं तीन साल की अवधि में संबंधित बेंचमार्क को मात देने में विफल रही। 37 ईएलएसएस योजनाओं में से 21 योजनाएं संबंधित बेंचमार्क से कम फायदा दी हैं। केवल 16 योजनाएं ही बेंचमार्क से अधिक मुनाफा देने में सफल रहीं।
विज्ञापन


बेंचमार्क निफ्टी 500-टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई), एसएंडपी बीएसई 100-टीआरआई, और एसएंडपी बीएसई 500-टीआरआई हैं। इन बेंचमार्क ने समान अवधि में 23.14-24.88 फीसदी रिटर्न दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना 1.5 लाख रुपये का बचा सकते हैं टैक्स...
ईएलएसएस आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर बचाने में मदद करती हैं। इन योजनाओं में निवेश करके निवेशक एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये बचा सकते हैं। म्यूचुअल फंड की इस श्रेणी का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी इस योजना में निवेशकों के निवेश का मूल्य 1.71 लाख करोड़ रुपये है। नई आयकर व्यवस्था के बाद इस श्रेणी ने अपनी कुछ लोकप्रियता खो दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, नई व्यवस्था में कर बचाने के लिए ईएलएसएस जैसे अनिवार्य निवेश की जरूरत नहीं है।

ईएलएसएस में भी रहता है जोखिम
ईएलएसएस फंड शेयरों में निवेश करते हैं और उच्च जोखिम रखते हैं। इसकी तीन साल की लॉक इन अवधि से निवेशकों, विशेषकर नए और अनुभवहीन निवेशकों को इक्विटी बाजारों की प्रकृति और उससे जुड़ी अस्थिरता के बारे में जानने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर टैक्स बचत साधनों में निवेश करना चाहते हैं तो जरूर देखें कि उसका रिटर्न क्या है। यानी इतना रिटर्न मिल जाए कि आप जो टैक्स बचा रहे हैं, कम से कम उतना रिटर्न तो दे दे।

वित्तीय स्वतंत्रता देने के लिए फ्रीडम एसआईपी
सिस्टैमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) एक परखा हुआ वित्तीय साधन है। अब इसमें एक वैकल्पिक सुविधा फ्रीडम एसआईपी भी शामिल हो गई है। यह योजना एक निश्चित अवधि के बाद नकदी प्रवाह के दूसरे साधन के साथ वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करती है। 

मूलतः, फ्रीडम एसआईपी व्यवस्थित निवेश और निकासी का मिश्रण है। कोई भी व्यक्ति न्यूनतम 8 वर्ष के लिए इस साधन में निवेश कर सकता है और इसे वह 30 वर्ष की अवधि तक बढ़ा सकता है। 

समय पूरा होने पर इस योजना में जमा फंड आपके तय वित्तीय लक्ष्य के मुताबिक दूसरे फंड में बदल दिया जाता है। यह बदलाव आपके निवेश पर सकारात्मक असर डालता है। 


वित्तीय मजबूती के साथ मिलेगा लाभ
धन बनाने की सुविधा के साथ फ्रीडम एसआईपी लाभ पाने में मदद करता है। वित्तीय मजबूत बनाता है। महत्वपूर्ण है कि यह लालच और भय से बचाता है। वित्तीय स्वतंत्रता वाले सभी निवेशक इसे चुन सकते हैं। -मनोज कुमार शर्मा, एमएफडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed