{"_id":"5fec4f908ebc3e3b6b5563af","slug":"international-flight-ban-has-been-extended-till-31-january-by-dgca-amid-the-ongoing-novel-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA का निर्देश, 31 जनवरी तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA का निर्देश, 31 जनवरी तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
Wed, 30 Dec 2020 03:29 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 30 Dec 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो और एयर एशिया इंडिया ने टिकटों का रिफंड देना शुरू किया
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। लेकिन इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक प्रतिबंध था। डीजीसीए के आदेश के अनुसार, केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति होगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया था। इसके बाद विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया और कई देशों के साथ एयर बबल करार भी किया गया।
विज्ञापन
Govt of India extends suspension of scheduled commercial international flights till Jan 31, 2021; restrictions not to apply on special flights and international air cargo operations. #COVID19 pic.twitter.com/7tD5kl3tfZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 30, 2020
ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर इस तारीख तक प्रतिबंध
मालूम हो कि ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर सात जनवरी 2021 तक किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है।
विमानन उद्योग को धक्का
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन (वायरस का नया रूप) मिलने के बाद से ही दुनियाभर में हलचल पैदा हो गई है। कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत ने भी एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाई है। इससे विमानन उद्योग को धक्का लगा है। अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सामान्य होने में और समय लगेगा।
अबतक ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया स्ट्रेन
मालूम हो कि ब्रिटेन से लौटे अबतक कुल 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। मंगलवार को छह व्यक्ति नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए थे।