फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Credit Policy 2022 Today to be Announced Know What will be New Repo Rate Latest News in Hindi

RBI: आरबीआई के फैसले से पहले ही बढ़ने लगीं ब्याज दरें, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी और एचडीएफसी ने महंगा किया कर्ज

Tue, 02 Aug 2022 07:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Aug 2022 07:01 AM IST
सार

आरबीआई तीन से पांच अगस्त के बीच होने वाली बैठक में 0.35 से 0.50 फीसदी तक रेपो दर को बढ़ा सकता है। उसके बाद एक बार फिर से बैंक दरों को बढ़ाने का सिलसिला शुरू करेंगे। पिछले 3 महीने में बैंकों ने 5-6 बार ब्याज दरों में इजाफा किया है। 

विज्ञापन
RBI Credit Policy 2022 Today to be Announced Know What will be New Repo Rate Latest News in Hindi
आरबीआई। - फोटो : iStock

विस्तार

आरबीआई के पांच अगस्त के दरों को बढ़ाने के फैसले से पहले ही कर्ज महंगे होने शुरू हो गए हैं। कर्ज देनेवाले तीन बैंकों और एक वित्तीय संस्थान ने ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नई दरें एक अगस्त से लागू हैं। इससे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे।

विज्ञापन


आरबीआई तीन से पांच अगस्त के बीच होने वाली बैठक में 0.35 से 0.50 फीसदी तक रेपो दर को बढ़ा सकता है। उसके बाद एक बार फिर से बैंक दरों को बढ़ाने का सिलसिला शुरू करेंगे। पिछले 3 महीने में बैंकों ने 5-6 बार ब्याज दरों में इजाफा किया है। 
विज्ञापन


एचडीएफसी लि. ने 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी
एचडीएफसी लि. ने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 7.8 फीसदी कर दिया है। अप्रैल से अब तक पांच बार में दरों को 1.15 फीसदी बढ़ाया है। मई और जून में 2-2 बार दरों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक का 0.10 फीसदी बढ़ा
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एमसीएलआर 0.10 फीसदी बढ़ाकर 7.95 फीसदी कर दिया है। एक साल की दर 7.55 से 7.65 फीसदी के बीच होगी।

इंडियन बैंक : कर्ज 0.10 फीसदी महंगा किया
बैंक ने एक साल के एमसीएलआर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 7.65 फीसदी कर दिया है। अन्य अवधि का कर्ज 6.85 से 7.50 फीसदी के बीच होगा।

आईसीआईसीआई का कर्ज 0.10 फीसदी महंगा
बैंक ने भी 0.15 फीसदी ब्याज दरें बढ़ा दी। नई दर 7.90 फीसदी होगी। सबसे कम ब्याज दर 7.65 फीसदी होगी।  

दूरसंचार उद्योग दो साल में 2-3 लाख करोड़ का करेगा निवेश
देश का दूरसंचार उद्योग अगले दो साल में 2 से 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधार और अनिश्चितता तथा जोखिम के हटने और स्थिर निवेश के कारण ऐसा होगा। यह निवेश चौथी और पांचवीं पीढ़ी की तकनीक के लिए होगा। इससे बेहतर वॉयस क्वालिटी और तेज गति वाला डाटा मिलेगा।


उन्होंने कहा कि 5जी सेवा अक्तूबर तक शुरू होगी और ऐसा विश्वास है कि ग्राहकों को कम कीमत पर सेवाएं मिलेंगी। उन्होनें कहा कि सेवाएं सस्ती रहनी चाहिए। लेकिन इसका पता तब चलेगा जब इसे लॉन्च किया जाएगा। इस 5जी सेवा से स्वास्थ्य क्षेत्र को मदद मिलेगी। साथ ही जीवन रक्षक उपयोग और उन्नत क्लाउड गेमिंग में भी इससे मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed