फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Institutional investment in residential properties increased by 71%

Investment: आवासीय संपत्तियों में संस्थागत निवेश 71% बढ़ा, एक साल पहले की तुलना में निवेश 29 करोड़ डॉलर पहुंचा

Fri, 27 Oct 2023 06:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 06:10 AM IST
सार

रियल एस्टेट सलाहकार वेस्टियन की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रियल एस्टेट क्षेत्र को तीसरी तिमाही में 67.99 करोड़ डॉलर का संस्थागत निवेश मिला है। यह 2022 की समान तिमाही के 37.43 करोड़ डॉलर से 82 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Institutional investment in residential properties increased by 71%
निवेश - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में चालू कैलेंडर वर्ष में जुलाई-सितंबर अवधि यानी तीसरी तिमाही में आवासीय संपत्तियों में संस्थागत निवेश 71% बढ़कर 29.83 करोड़ डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में निवेश 17.43 करोड़ डॉलर रहा था।

विज्ञापन

रियल एस्टेट सलाहकार वेस्टियन की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रियल एस्टेट क्षेत्र को तीसरी तिमाही में 67.99 करोड़ डॉलर का संस्थागत निवेश मिला है। यह 2022 की समान तिमाही के 37.43 करोड़ डॉलर से 82 फीसदी अधिक है। हालांकि, विदेशी निवेश में गिरावट से जुलाई-सितंबर में एक साल पहले के मुकाबले कुल संस्थागत निवेश 57 फीसदी घटा है। तीसरी तिमाही में कुल संस्थागत निवेश में घरेलू निवेशकों का हिस्सा बढ़कर 71 फीसदी पहुंच गया। वहीं, विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी पिछले साल की समान अवधि के 55 फीसदी से घटकर 27 फीसदी रह गई है।

विज्ञापन

पी नोट्स के जरिये निवेश छह साल के शीर्ष पर
भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश सितंबर अंत तक बढ़कर छह साल के उच्च स्तर 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। लगातार सातवें महीने पी-नोट्स निवेश मासिक आधार पर बढ़ा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार यह जुलाई, 2017 में 1.35 लाख करोड़ के बाद पी-नोट्स के जरिये निवेश का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed