फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   infosys nandan nilekani support cryptocurrency says crypto can bring about financial inclusion

Cryptocurrency News: डिजिटल मुद्रा के समर्थन में उतरे इंफोसिस चेयरमैन नंदन नीलेकणि, कह दी ये बड़ी बात

Thu, 02 Dec 2021 01:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Dec 2021 01:22 PM IST
सार

Nandan Nilekani Supports Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी को जहां आरबीआई ने बड़ा खतरा बताया है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जोखिम भरा क्षेत्र करार दिया है। ऐसे समय में दिग्गज टेक कंपनी इंफोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
infosys nandan nilekani support cryptocurrency says crypto can bring about financial inclusion
नंदन नीलेकणि - फोटो : सोशल मीडिया (ट्विटर)

विस्तार

एक ओर जहां भारत में निजी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बैन करने के संकेत मिल रहे हैं और सरकार इसे लेकर चालू शीतकालीन सत्र में बिल पेश करने वाली है। आरबीआई ने इसे बड़ा खतरा बताया है तो दूसरी ओर क्रिप्टो कारोबार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जोखिम भरा क्षेत्र करार दिया है। ऐसे समय में दिग्गज टेक कंपनी इंफोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


क्रिप्टो संपत्तियां विचार करने योग्य 
एक कार्यक्रम में इंफोसिस के चेयरमैन नीलेकणि ने कहा कि क्रिप्टो संपत्तियां विचार करने योग्य हैं और इसका इस्तेमाल अधिक वित्तीय समावेशन लाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो की संपत्ति के रूप में एक भूमिका हो सकती है, लेकिन स्पष्ट रूप से इससे संबंधित सभी कानूनों का पालन करना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह डिजिटल मुद्रा गतल तरीकों में इस्तेमाल न हो। वित्तीय समावेशन यानी समाज के पिछड़े और कम आय वाले लोगों को वित्तीय सेवाएं मुहैया कराना है।
विज्ञापन


क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता चुनौती
नीलेकणि ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश लगातार बढ़ रहा है। लेकिन बाजार में अस्थिरता के कारण क्रिप्टो लेन-देन को लेकर कई चुनौतियां हैं। गौरतलब है कि नंदन नीलेकणि तकनीकी दुनिया के दिग्गज हैं और साल 2009 यूआईडीएआई (यूनीक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के चेयरमैन भी रहे है। भारत में आधार कार्ड को लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। ऐसे में उनका क्रिप्टो को लेकर दिया गया यह बयान बहुत मायने रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी पर बिल लाने की तैयारी
भारत में निजी क्रिप्टोकरेंसी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सरकार चालू शीतकालीन सत्र में इसको लेकर बिल पेश करने की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री ने भी संसद में बोलते ही कहा है कि जल्द ही बिल पेश किया जाएगा। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने निजी क्रिप्टोकरेंसी को बड़ा खतरा बताते हुए केंद्र सरकार को अपनी डिजिटल करेंसी के संबंध में प्रस्ताव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed