फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys hires 6,000 freshers in Q3, expects to reach target of 50,000 by end of FY23

Infosys: इंफोसिस ने दिसंबर तिमाही में 6000 फ्रेशर्स हायर किए, बोली- 31 मार्च तक 50 हजार का लक्ष्य होगा पूरा

Fri, 13 Jan 2023 01:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 13 Jan 2023 01:52 PM IST
सार

Infosys: रॉय ने कहा कंपनी के पास फ्रेशर्स की एक बड़ी पाइपलाइन है जो मैसूर में इंफोसिस के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरती है। वे अब बेंच पर हैं। हम उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं, उन्हें फिर से कुशल बना रहे हैं। वास्तव में इससे हमें विकास में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Infosys hires 6,000 freshers in Q3, expects to reach target of 50,000 by end of FY23
इंफोसिस - फोटो : Social Media

विस्तार

आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 6000 फ्रेशर्स को हायर किया है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 की शुरुआत में कंपनी ने 50000 फ्रेशर्स की हायरिंग का लक्ष्य रखा था। कंपनी ने उनमें से 40000 लोगों की बहाली साल के पहले छह महीने में ही कर ली थी। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निलांजन रॉय के अनुसार कंपनी अपना वार्षिक लक्ष्य हासिल करेगी और वह अपने लक्ष्य में कोई परिवर्तन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक हम अपनी हायरिंग का लक्ष्य हासिल करने के करीब होंगे। हमने अभी से ही बहाली शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


रॉय ने कहा कंपनी के पास फ्रेशर्स की एक बड़ी पाइपलाइन है जो मैसूर में इंफोसिस के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरती है। वे अब बेंच पर हैं। हम उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं, उन्हें फिर से कुशल बना रहे हैं। वास्तव में इससे हमें विकास में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते साल हमने बड़ी संख्या में फ्रेशर्स हायर किया और उन्हें प्रशिक्षित किया। समय के साथ वे कंपनी के उत्पादन का हिस्सा होंगे।  उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स की उपयोगिता को लेकर हम अभी से चिंतित नहीं हैं। समय के साथ ये फ्रेशर्स हमारे लिए उपयोगी साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आज बजट के पहले समाज के सभी वर्ग उत्सुक हैं कि इस बार सरकार उनके लिए क्या नई घोषणाएं करेंगी। इस बीच कुछ गैर सरकारी संगठनों बजट में बुजुर्ग लोगों को रियायत देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed