फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation below 5% in February hope of relief from softening of food items and fuel electricity.

Inflation: फरवरी में ही 5% के नीचे आ जाएगी महंगाई, खाद्य पदार्थों और ईंधन-बिजली में नरमी से राहत की उम्मीद

Wed, 06 Mar 2024 06:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2024 06:37 AM IST
सार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थों और ईंधन-बिजली की कीमतों में नरमी से फरवरी में खुदरा महंगाई 4.87 फीसदी रह जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
Inflation below 5% in February hope of relief from softening of food items and fuel electricity.
File Photo. - फोटो : Istock

विस्तार

सरकार के खाद्य पदार्थों के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने समेत अन्य उपायों से खुदरा महंगाई में पिछले दो महीने से लगातार गिरावट देखी जा रही है। फरवरी, 2024 में इसके और घटकर 5 फीसदी से नीचे आने की उम्मीद है। इससे पहले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई तीन महीने से लगातार पांच फीसदी से ऊपर बनी हुई है। जनवरी, 2024 में यह 5.10 फीसदी रही थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थों और ईंधन-बिजली की कीमतों में नरमी से फरवरी में खुदरा महंगाई 4.87 फीसदी रह जाएगी। 

विज्ञापन

खाना-पीना होगा सस्ता
अन्य उत्पादों के साथ खाने-पीने की वस्तुएं भी फरवरी में सस्ती होंगी। उम्मीद है कि खाद्य महंगाई फरवरी में घटकर 7.9 फीसदी रह जाएगी। जनवरी में खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई 8 फीसदी से ज्यादा रही थी।

विज्ञापन

मसाले और फल के दाम भी घटेंगे
मसालों की महंगाई दर भी फरवरी में 16.4 फीसदी से घटकर 12 फीसदी पर आ जाएगी। हल्दी के मामले में दर 11.6 फीसदी से घटकर 1.6 फीसदी रह सकती है। जीरे की महंगाई दर भी 89.8 से घटकर 66 फीसदी रह जाएगी। मसालों के अलावा फलों की महंगाई दर भी दो फीसदी से ज्यादा घटकर 6.4 फीसदी पर आ सकती है। जनवरी, 2024 में इनकी महंगाई दर 8.7 फीसदी रही थी। दूध-अनाज के मोर्चे पर ज्यादा राहत नहीं : दूध-अनाज दोनों की मुद्रास्फीति में मसालों एवं फलों जितनी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। दूध की महंगाई दर गिरकर 3.8 फीसदी पर आ सकती है, जो जनवरी में 4.6 फीसदी रही थी। अनाज की महंगाई दर 7.8 फीसदी से घटकर 7.3 पर आ सकती है। हाल के महीनों में दूध की कीमतें कमोबेश स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, पिछले साल मवेशियों में बीमारी के कारण दूध की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed