फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation at risk due to volatility in food prices RBI said kept repo rate intact due to high prices

RBI: खाद्य कीमतों में अस्थिरता से महंगाई पर जोखिम, आरबीआई ने कहा- उच्च कीमतों के कारण रेपो दर को रखा कायम

Sat, 23 Dec 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Dec 2023 06:13 AM IST
सार

शुक्रवार को जारी बैठक के ब्योरे में गवर्नर ने कहा, सब्जियों के फिर से महंगा होने से मुख्य महंगाई बढ़ने की आशंका है। ऐसे में महंगाई तेजी से बढ़ने के किसी भी संकेत के प्रति सतर्क रहना होगा, जो इसे नीचे लाने की प्रक्रिया को पटरी से उतार सकता है।

विज्ञापन
Inflation at risk due to volatility in food prices RBI said kept repo rate intact due to high prices
RBI Guidelines - फोटो : iStock

विस्तार

खाद्य पदार्थों की कीमतों में अस्थिरता और अनिश्चितता के कारण महंगाई को लेकर अस्पष्ट परिदृश्य बने रहने की आशंका है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में 6-8 दिसंबर को हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में महंगाई पर जोखिम को लेकर चिंता जताई गई थी। इसके साथ ही, उच्च कीमतों का हवाला देकर आम सहमति से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने की निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन

शुक्रवार को जारी बैठक के ब्योरे में गवर्नर ने कहा, सब्जियों के फिर से महंगा होने से मुख्य महंगाई बढ़ने की आशंका है। ऐसे में महंगाई तेजी से बढ़ने के किसी भी संकेत के प्रति सतर्क रहना होगा, जो इसे नीचे लाने की प्रक्रिया को पटरी से उतार सकता है।

विज्ञापन

विकास दर की तुलना में देना होगा ज्यादा महत्व
डिप्टी गवर्नर व एमपीसी सदस्य माइकल देवव्रत पात्रा ने कहा, मौद्रिक नीति को काफी सतर्क रहना होगा। उन्होंने नीति दर में यथास्थिति के पक्ष में मतदान करते हुए कहा, मौद्रिक नीति में वृद्धि की तुलना में महंगाई को अधिक महत्व देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed