Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Industrial production grew by 4% in September, with the manufacturing sector gaining momentum

Manufacturing Sector: सितंबर में औद्योगिक उत्पादन चार फीसदी बढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र ने संभाली रफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 05:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 28 Oct 2025 05:38 PM IST
सार

विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से इस साल सितंबर में भारत के औद्योगिक उत्पादन में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अगस्त 2025 के आईआईपी आंकड़ों को संशोधित करते हुए वृद्धि दर चार प्रतिशत से बढ़ाकर 4.1 प्रतिशत कर दी है। 

विज्ञापन
Industrial production grew by 4% in September, with the manufacturing sector gaining momentum
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

विनिर्माण क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन के कारण इस साल सिंतबर में भारत का औद्योगिक उत्पादन चार प्रतिशत बढ़ा। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में सामने आई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के अनुसार सिंतबर 2024 में यह वृद्धि 3.2 प्रतिशत थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला: क्या 1 जनवरी से लागू होगा आठवां वेतन आयोग? कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर होगा जानिए

विज्ञापन

एनएसओ ने आईआईपी आंकड़ों में किया संशोधन 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अगस्त 2025 के आईआईपी आंकड़ों को संशोधित करते हुए वृद्धि दर चार प्रतिशत से बढ़ाकर 4.1 प्रतिशत कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्र के आंकड़े

  • एनएसओ के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन सितंबर 2025 में 4.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 4 प्रतिशत बढ़ा था।
  • खनन उत्पादन में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसमें 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
  • सितम्बर 2025 में बिजली उत्पादन में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-सितंबर अवधि में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 3 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 4.1 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed