{"_id":"66169e43ec8779634c04af56","slug":"indigo-world-s-third-largest-airline-by-mcap-as-shares-hit-record-high-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo: मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बनी इंडिगो, लाइफटाइम हाई पर पहुंचे शेयर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indigo: मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बनी इंडिगो, लाइफटाइम हाई पर पहुंचे शेयर
Wed, 10 Apr 2024 08:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:26 PM IST
सार
Indigo Airline: आंकड़ों के अनुसार डेल्टा एयर और रायन एयर होल्डिंग्स क्रमशः 30.4 अरब डॉलर और 26.5 अरब डॉलर एम-कैप के साथ फिलहाल इंडिगो से आगे हैं। बीएसई के आंकड़ों के हिसाब से इंडिगो का मार्केट कैप बुधवार को शेयरों में आए उछाल से लगभग 17.7 अरब डॉलर (1,46,936.30 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो अब बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, जो एयरलाइन का संचालन करती है के शेयर बुधवार (10 अप्रैल) को इंट्रा-डे के दौरान लाइफटाइम हाई पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत का उछाल आया।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग के अनुसार, डेल्टा एयर और रायन एयर होल्डिंग्स क्रमशः 30.4 अरब डॉलर और 26.5 अरब डॉलर एम-कैप के साथ फिलहाल इंडिगो से आगे हैं। बीएसई के आंकड़ों के हिसाब से इंडिगो का मार्केट कैप बुधवार को शेयरों में आए उछाल से लगभग 17.7 अरब डॉलर (1,46,936.30 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो दिसंबर 2023 में यूनाइटेड एयरलाइंस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई थी।
विज्ञापन
कम लागत वाली बजट एयरलाइन इंडिगो का शेयर बुधवार को बीएसई पर 3689.95 रुपये के भाव पर खुला और 3,815.10 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार समाप्त होने के दौरान इंडिगो का शेयर 4.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,806.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, आज की तेजी के अलावा, इंडिगो के शेयरों में पिछले एक महीने में लगभग 22 प्रतिशत तक की तेजी आई, जिससे एयरलाइन का एम-कैप 1,46,936.30 करोड़ रुपये यानी लगभग 17.7 अरब डॉलर (10 अप्रैल तक) हो गया।
अस्वीकरण: अमर उजाला केवल सूचना के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शेयर बाजार से जुड़े समाचार प्रदान करता है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को किसी भी निवेश निर्णय लेने से पहले एक योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।