फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo to start flights from Delhi to Guangzhou, Hanoi

Indigo: दिल्ली से चीन के ग्वांगझू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान 10 नवंबर से, और बढ़ेंगे व्यापार-पर्यटन के अवसर

Sun, 12 Oct 2025 05:02 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 12 Oct 2025 05:02 AM IST
सार

भारत और चीन के बी सीधी उड़ानों का फिर शुरू होना भारत-चीन संबंधों में सुधार का संकेत है। ये उड़ानें कोविड-19 महामारी और डोकलाम गतिरोध की वजह से निलंबित कर दी गई थीं।

विज्ञापन
IndiGo to start flights from Delhi to Guangzhou, Hanoi
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंडिगो ने शनिवार को दिल्ली और चीन के ग्वांगझू के बीच रोजाना सीधी उड़ानें 10 नवंबर से शुरू करने का एलान किया है। इस हवाई मार्ग पर उड़ानों का संचालन इंडिगो के एयरबस ए320 विमान से होगा। एयरलाइन ने यह एलान विदेश मंत्रालय (एमईए) के तीन अक्तूबर को भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने की पुष्टि के बाद किया है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी कहा था कि सीधी उड़ानों का फिर शुरू होना भारत-चीन संबंधों में सुधार का संकेत है। ये उड़ानें कोविड-19 महामारी और डोकलाम गतिरोध की वजह से निलंबित कर दी गई थीं। चीनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने भी दोनों देशों के बीच उड़ानों को फिर से शुरू करने की पुष्टि की। बताते चलें कि कुछ हफ्ते पहले ही इंडिगो ने कोलकाता से ग्वांगझू के बीच 26 अक्तूबर से रोजाना उड़ानें शुरू करने का एलान किया था।
विज्ञापन


भारत से चीन की उड़ानों को लेकर इंडिगो के ग्लोबल सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, कोलकाता से हाल ही में फिर से शुरू किए गए रूट के अलावा, दिल्ली और ग्वांगझू के बीच दैनिक सीधी उड़ानों के साथ चीन के साथ अपनी कनेक्टिविटी को बढ़ाकर हमें खुशी हो रही है। दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देशों के बीच परिचालन फिर से शुरू होने से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा, ग्वांगझू के माध्यम से इंडिगो चीन के विशाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे दोनों देशों में व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर और बढ़ेंगे। इसके साथ ही भारत को दुनिया से जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान का समय और टिकट उपलब्धता
एयरलाइन के मुताबिक, दिल्ली से ग्वांगझू की उड़ान रात 9:45 बजे रवाना होगी और सुबह 4:40 बजे ग्वांगझू पहुंचेगी। वापसी में यह उड़ान सुबह 5:50 बजे ग्वांगझू से उड़ान भरेगी और सुबह 10:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस मार्ग की टिकटें इंडिगो की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।


दिल्ली से हनोई के बीच नई उड़ान 20 दिसंबर से
इंडिगो ने एक नई उड़ान का भी एलान किया है। यह दिल्ली और वियतनाम के हनोई के बीच रोजाना सीधी सेवा होगी, अगामी 20 दिसंबर से शुरू होगी। यह उड़ान भी एयरबस A320 विमान से संचालित होगी और भारत की राजधानी को दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख व्यापारिक और सांस्कृतिक शहर से जोड़ेगी। वर्तमान में, इंडिगो कोलकाता से हनोई और हो ची मिन्ह सिटी के बीच 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed