{"_id":"64dcf2d169c84216370f96a6","slug":"indigo-promoter-shobha-gangwal-sells-shares-worth-rs-2-801-crore-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo: इंडिगो की प्रमोटर शोभा गंगवाल ने खुले बाजार में 2.9% हिस्सेदारी बेची, 2801 करोड़ रुपये में हुआ सौदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indigo: इंडिगो की प्रमोटर शोभा गंगवाल ने खुले बाजार में 2.9% हिस्सेदारी बेची, 2801 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
Wed, 16 Aug 2023 09:31 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 16 Aug 2023 09:31 PM IST
सार
Indigo: बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 3,841,121 शेयर 2,426.21 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए जबकि 3,841,120 शेयर दो बार में क्रमश: 2,440.92 रुपये और 2,427.09 रुपये के भाव पर बेचे गए। कुल मिलाकर इन शेयरों की कीमत 2,801.79 करोड़ रुपये है। कंपनी में शोभा गंगवाल की ओर से अपनी लगभग 2.9 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : PTI
विस्तार
इंटरग्लोब एविएशन की प्रमोटर शोभा गंगवाल ने बुधवार को कंपनी में अपनी करीब 2.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 2,800 करोड़ रुपये में बेच दी है। शोभा गंगवाल इंटरग्लोब एविएशन के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल की पत्नी हैं, यह कंपनी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी है। शेयरों को तीन थोक सौदे लेनदेन में बेचा गया था।
विज्ञापन
बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 3,841,121 शेयर 2,426.21 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए जबकि 3,841,120 शेयर दो बार में क्रमश: 2,440.92 रुपये और 2,427.09 रुपये के भाव पर बेचे गए। कुल मिलाकर इन शेयरों की कीमत 2,801.79 करोड़ रुपये है। कंपनी में शोभा गंगवाल की ओर से अपनी लगभग 2.9 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
बीएसई पर बुधवार को बाजार बंद होते समय कंपनी के शेयरों के भाव 2,457.60 रुपये की तुलना में डिस्काउंट के साथ बेचे गए हैं। जून तिमाही के अंत में राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल की कंपनी में क्रमश: 13.23 प्रतिशत और 2.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट, जिसकी ट्रस्टी शोभा गंगवाल हैं और डेलावेयर की जेपी मॉर्गन ट्रस्ट कंपनी के पास 13.50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
एक साल से भी कम समय में यह तीसरी बार है जब राकेश गंगवाल और संबंधित इकाइयों ने इंटरग्लोब एविएशन के शेयर बेचे हैं। इस साल फरवरी में शोभा गंगवाल ने कंपनी में चार प्रतिशत हिस्सेदारी 2,944 करोड़ रुपये में बेची थी। इससे पहले पिछले साल सितंबर में राकेश गंगवाल और शोभा गंगवाल ने 2,005 करोड़ रुपये में 2.74 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी।
सह-संस्थापक राहुल भाटिया के साथ मतभेदों के बीचराकेश गंगवाल ने फरवरी 2022 में इंटरग्लोब एविएशन के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था और यह भी कहा कि वह अगले पांच वर्षों में एयरलाइन में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम करेंगे।
दोनों प्रवर्तकों भाटिया और गंगवाल के बीच विवाद तब सार्वजनिक हुआ जब गंगवाल ने जुलाई 2019 में बाजार नियामक सेबी को पत्र लिखकर कंपनी के संचालन में कथित खामियों को दूर करने के लिए उसकी ओर से हस्तक्षेप की मांग की थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस साल जून के अंत तक कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर समूहों की कुल मिलाकर 67.77 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।