फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo hikes pilots salaries by 8 per cent from 1 April SpiceJet also gives gift to captains

सौगात: स्पाइसजेट और इंडिगो ने कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन, यहां जानें कितना हुआ इजाफा

Fri, 01 Apr 2022 05:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Apr 2022 05:48 PM IST
सार

कोरोना से प्रभावित विमानन क्षेत्र में बहार अब वापस आ रही है। उड़ान सेवाएं शुरू होने के साथ ही एयरलाइन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को तोहफा देना भी शुरू कर दिया है। इस क्रम में जहां इंडिगो ने अपने पायलटों के वेतन में आठ फीसदी की वृद्धि की है, तो वहीं स्पाइसजेट ने अपने कैप्टन और फ्लाइट ऑफिसरों की सैलरी में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
IndiGo hikes pilots salaries by 8 per cent from 1 April SpiceJet also gives gift to captains
इंडिगो-स्पाइसजेट ने की वेतन वृद्धि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी से दूसरे सेक्टरों के साथ विमानन क्षेत्र को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। इसका असर एयरलाइन कंपनियों के कर्मचारियों पर भी पड़ा, लेकिन अब जैसे-जैसे हालातों में सुधार हो रहा है। इन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी की सौगात देना शुरू कर दिया है। इस क्रम में इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइन ने सबसे पहले शुरुआत की है।  

विज्ञापन


स्पाइसजेट ने की 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी 
निजी क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने कैप्टन श्रेणी के अधिकारियों के वेतन में दस फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है। वहीं कंपनी ने अपने फ्लाइट ऑफिसरों की सैलरी में भी 15 फीसदी की वृद्धि की है। इस संबंध में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट ने ट्रेनर्स के वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। रिपोर्ट में कहा गया कि स्पाइसजेट ने कोविड-19 महामारी के चलते पिछले दो साल के दौरान कर्मचारियों के वेतन में जोरदार कटौती की थी। यही नहीं कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर कंपनी ने पायलटों की छंटनी तक कर दी थी। 
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइन ने की आठ फीसदी वृद्धि
स्पाइसजेट के साथ ही इंडिगो एयरलाइन ने भी अपने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए उनको मिलने वाले वेतन में इजाफा किया है। कंपनी ने अपने पायलटों का वेतन आठ फीसदी तक बढ़ा दिया है। इंडिगो की ओर से यह वेतन वृद्धि आज 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हो गई है। इंडिगो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (फ्लाइट ऑपरेशंस) असीम मित्रा की ओर से कहा गया है कि उड़ान सेवाओं के अब सामान्य रूप से शुरू होने के साथ मुझे अपने सभी पायलटों के वेतन में आठ प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद अंतरराष्ट्रीय सेवाएं 28 मार्च, 2022 से फिर से शुरू हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed