फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo co-founder's family likely to sell stake worth up to $909.6 mn

Indigo Airline: इंडिगो में गंगवाल परिवार की ओर से अपनी हिस्सेदारी कम करने की खबर, शेयर तीन प्रतिशत तक टूटे

Mon, 12 Jun 2023 01:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 12 Jun 2023 01:25 PM IST
सार

Indigo Airline: एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो सह-संस्थापक का परिवार कंपनी में अपनी  7,500 करोड़ रुपये (909.58 मिलियन डॉलर) तक की हिस्सेदारी की बिकवाली कर सकता है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 31 मार्च तक इंटरग्लोब में राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल की हिस्सेदारी क्रमश: 13.23% और 2.99% है, जबकि उनके चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट की हिस्सेदारी 13.5% है।

विज्ञापन
IndiGo co-founder's family likely to sell stake worth up to $909.6 mn
इंडिगो एयरलाइन - फोटो : PTI

विस्तार

इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल का परिवार भारतीय एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड में 5% से 8% तक की हिस्सेदारी कम करने की योजना पर काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो सह-संस्थापक का परिवार कंपनी में अपनी  7,500 करोड़ रुपये (909.58 मिलियन डॉलर) तक की हिस्सेदारी की बिकवाली कर सकता है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 31 मार्च तक इंटरग्लोब में राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल की हिस्सेदारी क्रमश: 13.23% और 2.99% है, जबकि उनके चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट की हिस्सेदारी 13.5% है।

विज्ञापन

15 जुलाई को शेयरों की बिक्री के लिए खुलेगा लॉक इन पीरियड

रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगवाल परिवार 15 जुलाई को शेयरों के लिए लॉक इन खुलने पर परिवार ब्लॉक डील के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम कर सकता है। शोभा गंगवाल ने फरवरी में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी में 4% से अधिक की कटौती की थी। हालांकि इंटरग्लोब एविएशन और गंगवाल परिवार के एक प्रतिनिधि ने टिप्पणी के लिए मीडिया के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है। राकेश गंगवाल ने फरवरी 2022 में कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह पांच साल में एयरलाइन में अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे। राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया, जिन्होंने 2006 में इंडिगो की सह-स्थापना की थी। वे 2020 की शुरुआत में इंडिगो से अलग हो गए उन्होंने कंपनी के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में कुछ नियमों को संशोधित करने की मांग की थी। कंपनी के शेयर जो अब तक इस साल 19% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, हिस्सेदारी बिक्री रिपोर्ट के बाद 3.1% तक कमजोर हो गए।

विज्ञापन

शेयर बाजार में आज इंडिगो के शेयरों का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed