फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo becomes first airline to use indigenous navigation system GAGAN while landing

उपलब्धि: 'गगन' सिस्टम का इस्तेमाल कर सफल लैडिंग करने वाली पहली एयरलाइन बनी इंडिगो, जानें कैसे काम करती है तकनीक

Thu, 28 Apr 2022 03:53 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Apr 2022 03:53 PM IST
सार

एयरलाइन कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एटीआर-72 एयरक्राफ्ट में इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया और बुधवार सुबह राजस्थान में किशनगढ़ हवाईअड्डे पर इसकी सफल लैंडिंग की गई। गौरतलब है कि इस नई तकनीक को जीपीएस एडेड जिओ ऑग्यूमेंटेड नेवीगेशन 'गगन' नाम दिया गया है। 

विज्ञापन
IndiGo becomes first airline to use indigenous navigation system GAGAN while landing
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो देश की पहली ऐसी एयरलाइन बन गई है, जिसने सैटेलाइट पर आधारित लैंडिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके विमान को सफलता पूर्वक लैंड कराया है। इसके साथ ही यह भारत के लिए भी बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस सफल लैंडिंग के बाद अब भारत अब एशिया का पहला देश बन गया है, जिसके पास यह सिस्टम मौजूद है। 

विज्ञापन


इस एयरक्राफ्ट का हुआ इस्तेमाल
एयरलाइन कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एटीआर-72 एयरक्राफ्ट में इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया और बुधवार सुबह राजस्थान में किशनगढ़ हवाईअड्डे पर इसकी सफल लैंडिंग की गई। गौरतलब है कि इस नई तकनीक को जीपीएस एडेड जिओ ऑग्यूमेंटेड नेवीगेशन 'गगन' नाम दिया गया है। इस तकनीक को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। 
विज्ञापन


उड़ान में देरी की समस्या होगी खत्म
गगन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इंडिगो की फ्लाइट के ट्रायल के दौरान डीजीसीए की टीम भी मौजूद रही। गगन की मदद से एयरक्राफ्ट उन एयरपोर्ट पर भी लैंड कर सकेंगे, जहां पर महंगा लैंडिंग सिस्टम मौजूद नहीं लगा है। बयान में कहा गया कि भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में ये बड़ी उपलब्धि है। 'गगन' हवाई क्षेत्र का आधुनिकीकरण करेगा, उड़ान में देरी की समस्या को कम करेगा, ईंधन की बचत करेगा और उड़ान सुरक्षा में सुधार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने जारी किया ये आदेश
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 1 जुलाई, 2021 के बाद भारत में पंजीकृत सभी विमानों को 'गगन' सिस्टम से लैस करने का आदेश जारी किया है। बयान के मुताबिक, इस नई तकनीक की सटीकता छोटे हवाई अड्डों पर विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी, जहां उपकरण लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) स्थापित नहीं किया गया है। इस तकनीक में जमीनी स्तर पर नेविगेशनल स्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती है, बल्कि यह जीपीसीएस तकनीक का इस्तेमाल करती है। साथ ही यह तकनीक इसरो की तरफ से लॉन्च किए गए गगन जियो स्टेशनरी सैटेलाइट्स का भी इस्तेमाल करती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed