फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indias manufacturing activities moderate in March production sales expand at slowest pace in six months

गिरावट: विनिर्माण गतिविधियां सात महीने के निचले स्तर पर, मार्च में पीएमआई फिसलकर 54 पर आया

Mon, 04 Apr 2022 01:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

Manufacturing Activities Moderate In March 2022: एक मासिक सर्वेक्षण में सोमवार को कहा गया कि एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) मार्च में 54.0 पर रहा, जो कि फरवरी में 54.9 के स्तर पर था। यह सितंबर 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

विज्ञापन
Indias manufacturing activities moderate in March production sales expand at slowest pace in six months
विनिर्माण गतिविधियों में मार्च महीने में रही नरमी। - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत की विनिर्माण गतिविधियों में मार्च 2022 में नरमी देखने को मिली है। एक मासिक सर्वेक्षण में सोमवार को कहा गया कि एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) मार्च में 54.0 पर रहा, जो कि फरवरी में 54.9 के स्तर पर था। यह सात महीने का निचला स्तर है।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च के आंकड़े उत्पादन और बिक्री में सितंबर 2021 के बाद से सबसे कमजोर वृद्धि को दर्शाते हैं। हालांकि, लगातार नौ महीनों से कुल परिचालन दशाओं में सुधार का रुख जारी है। गौरतलब है कि 50 से अधिक पीएमआई होने का अर्थ विस्तार होता है, जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को प्रदर्शित करता है। एसएंडपी ग्लोबल की अर्थशात्री पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि कि वित्त वर्ष 2021-22 के अंत में भारत में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि कमजोर हुई है और कंपनियों ने नए ऑर्डर व उत्पादन में नरमी की बात कही है। रिपोर्ट में लीमा ने कहा कि इस अवधि में रसायन, ऊर्जा, कपड़ा, खाद्य पदार्थ और धातु जैसे क्षेत्रों में कच्चे माल की लागत बढ़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed