फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indians spend an average of three hours searching online to buy a car

Buy a Car Online: कार खरीदने के लिए औसतन तीन घंटे ही ऑनलाइन खोज करते हैं भारतीय

Sat, 08 Apr 2023 06:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Apr 2023 06:01 AM IST
सार

कार्स24 के सह-संस्थापक गजेंद्र जांगिड़ ने कहा कि कोरोना काल के बाद वर्क फ्रॉम ऑफिस का चलन शुरू होने के बाद प्री-ओन्ड कारों की बिक्री में तेजी देखी गई है।

विज्ञापन
Indians spend an average of three hours searching online to buy a car
कारें। - फोटो : PTI

विस्तार

कार खरीदने के लिए भारतीय औसतन महज तीन घंटे ही ऑनलाइन खोज करते हैं। इसके जरिये वे कारों की कीमत से लेकर अन्य जानकारियां हासिल करते हैं। कार्स24 ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ऑनलाइन कार खरीदने की बढ़ती मांग को देखते हुए कई डीलरों ने भी पूरी बिक्री प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इससे ऑनलाइन खरीदारी पहले से आसान हो गई है। खरीदार घर बैठे ही पूरी खरीद प्रक्रिया पूरी कर लेता है। कार्स24 के सह-संस्थापक गजेंद्र जांगिड़ ने कहा कि कोरोना काल के बाद वर्क फ्रॉम ऑफिस का चलन शुरू होने के बाद प्री-ओन्ड कारों की बिक्री में तेजी देखी गई है। 

विज्ञापन


पुरानी कारों की बिक्री 100 फीसदी बढ़ी
 रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उपभोक्ताओं में प्री-ओन्ड (पुरानी) कारें खरीदने और बेचने को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इससे कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तिमाही में पुरानी कारों की मांग सालाना आधार पर 100 फीसदी बढ़ी है। प्री-ओन्ड कार मार्केट में मारुति सुजुकी का दबदबा है। शहरों के लिहाज से पहली तिमाही में लखनऊ और पटना में प्री-ओन्ड कारों की डिलीवरी में तेज वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed