फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Startups Raised record 82 thousand crores 2.5 billion dollars deals in Fintech sector

भारतीय स्टार्टअप: जुटाए रिकॉर्ड 82 हजार करोड़, फिनटेक क्षेत्र में हुए 2.5 अरब डॉलर के सौदे 

Tue, 19 Oct 2021 04:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Oct 2021 04:45 AM IST
सार

पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्य और मात्रा के लिहाज से सभी क्षेत्रों में पूंजी जुटाने की गतिविधियों में तेजी रही। फिनटेक, एडटेक और सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (एसएएएस) निवेश के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनकी कुल पूंजी में हिस्सेदारी करीब 47 फीसदी रही।

विज्ञापन
Indian Startups Raised record 82 thousand crores 2.5 billion dollars deals in Fintech sector
स्टार्टअप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय स्टार्टअप ने कैलेंडर वर्ष 2021 की तीसरी यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड 10.9 अरब डॉलर (82.14 हजार करोड़ रुपये) की पूंजी जुटाई है। यह आंकड़ा 2020 की समान तिमाही के मुकाबले दोगुना और 2021 की दूसरी तिमाही से 41 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


आलोच्य तिमाही में कुल 347 सौदे हुए। पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्य और मात्रा के लिहाज से सभी क्षेत्रों में पूंजी जुटाने की गतिविधियों में तेजी रही। फिनटेक, एडटेक और सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (एसएएएस) निवेश के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनकी कुल पूंजी में हिस्सेदारी करीब 47 फीसदी रही।
विज्ञापन


अकेले फिनटेक क्षेत्र में 2021 की शुरुआती तीन तिमाहियों में रिकॉर्ड 4.6 अरब डॉलर का निवेश आया, जो 2020 के 1.6 अरब डॉलर से करीब तीन गुना ज्यादा है। सितंबर तिमाही में इस क्षेत्र में रिकॉर्ड 2.5 अरब डॉलर के कुल 53 सौदे हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू और एनसीआर में सबसे ज्यादा निवेश
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल फंडिंग का करीब 84 फीसदी हिस्सा उन सौदों से आया है, जिन पर बातचीत आखिरी दौर में है। 1.6 अरब डॉलर के सौदे शुरुआती दौर में हैं, जिनकी औसत आकार करीब 40 लाख डॉलर है। कुल फंडिंग में ऐसे सौदों की हिस्सेदारी करीब 61 फीसदी रही। पीडब्ल्यूसी के मुताबिक, 2020 और 2021 की तीसरी तिमाही में बंगलूरू एवं एनसीआर में सबसे ज्यादा 76-78 फीसदी पूंजी आई। इसके बाद मुंबई और पुणे के स्टार्टअप ने पूंजी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed