फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian services sector sees sharp upturn in Aug on improved biz activity, softer cost pressures

Service Sector Growth: भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अगस्त में सुधरीं, कारोबारी गतिविधियों में इजाफा

Mon, 05 Sep 2022 03:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 05 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

Service Sector Growth: सर्वेक्षेण के अनुसार मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त महीने में बढ़कर 57.2 हो गया। यह सूचकांक जुलाई में चार महीने के निचले स्तर 55.5 पर था।

विज्ञापन
Indian services sector sees sharp upturn in Aug on improved biz activity, softer cost pressures
service sector

विस्तार

भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अगस्त महीने में सुधार हुआ है। अगस्त 2022 के दौरान सर्विस सेक्टर के नए कारोबार में मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार ऐसा मांग में सुधार और रोजगार सृजन की स्थिति बेहतर होने से हुई है। 

विज्ञापन

सर्वेक्षेण के अनुसार मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त महीने में बढ़कर 57.2 हो गया। यह सूचकांक जुलाई में चार महीने के निचले स्तर 55.5 पर था।

विज्ञापन

इस दौरान कारोबारी गतिविधियों में तेज उछाल देखा गया तथा रोगजार के मोर्चे पर 14 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि हुई। अगस्त महीने में लगातार 13वें महीने में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर के अंक का मतलब सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से कम अंक इसमें संकुचन दर्शाता है।

सेवा क्षेत्र के विस्तार पर एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की संयुक्त निदेशक पोल्याना डी लीमा ने कहा, ‘‘नए कारोबार में बढ़त के चलते गतिविधियों में तेजी आई और कोविड महामारी से संबंधित प्रतिबंधों को हटाने और विपणन प्रयासों से कंपनियों को लगातार लाभ हो रहा है।’’

रोजगार के मोर्चे पर मजबूत बिक्री और बेहतर वृद्धि अनुमानों के चलते सेवा क्षेत्र में भर्ती में पर्याप्त बढ़ोतरी हुई। सर्वेक्षण में कहा गया कि 14 वर्षों में रोजगार सृजन की दर सबसे मजबूत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed