फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railways reduces advance reservation of train to 60 days from Nov 1

Train Tickets: अब 120 की जगह 60 दिन पहले ही ले सकेंगे ट्रेनों में आरक्षित टिकट, रेलवे ने किया नियमों में बदलाव

Thu, 17 Oct 2024 03:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Oct 2024 03:09 PM IST
सार

रेलवे ने ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी है। यह कदम 1 नवंबर से लागू होगा। ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का असर 1 नवंबर से पहले की गई बुकिंग पर नहीं पड़ेगा। 31 अक्टूबर तक की गई सभी बुकिंग यथावत रहेंगी।

विज्ञापन
Indian Railways reduces advance reservation of train to 60 days from Nov 1
ट्रेनों में आरक्षण के नए नियम - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि (एआरपी) 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी है। यह कदम 1 नवंबर से लागू होगा। ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का असर 1 नवंबर से पहले की गई बुकिंग पर नहीं पड़ेगा। 31 अक्टूबर तक की गई सभी बुकिंग यथावत रहेंगी।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने कहा कि विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा। इस बदलाव के एलान के बाद, IRCTC के शेयर दोपहर 14:20 बजे 2.2% की गिरावट के साथ 867.60 रुपये पर कारोबार करते दिखे। मंत्रालय ने कहा कि ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ दिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, जहां पहले से ही अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय सीमा लागू है।
विज्ञापन


रेलवे ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर से पहले मौजूदा 120 दिनों की एआरपी (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) के तहत की गई बुकिंग वैध रहेगी। साथ ही, यह भी कहा गया है कि नई 60-दिवसीय नई एआरपी से आगे की बुकिंग को रद्द करने की अनुमति अब भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए नियम से यात्रियों को फायदा या नुकसान?

ट्रेनों में रिजर्वेशन के नए नियम से रेलयात्रियों पर मिला-जुला असर पड़ेगा। कुछ यात्रियों को इससे फायदा होगा तो कुछ को परेशानी भी होने की आशंका है। अभी ट्रेन टिकट की एडवांस रिजर्वेशन विंडो 120 दिन पहले खुलने से यात्री काफी पहले ही टिकट बुक करा लेते हैं। जिनसे अचानक यात्रा प्लान करने वाले लोगों को टिकट नहीं मिल पाता था ऐसे में इन यात्रियों को नए नियम से फायदा होगा।



नए नियमों से टिकटों की कालाबाजारी पर भी बहुत हद तक अंकुश लगेगा। हालांकि, लंबा समय मिलने के कारण पहले वेटिंग टिकट वालों को टिकट कंफर्म होने के मामले में फायदा मिलता था। अधिक समय मिलने से उनके टिकट के कंफर्म होने की संभावना अधिक होती थी, अब नए नियम के अनुसार उन्हें थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

रेलवे की ओर से जारी किया गया सर्कुलर


Image

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed