फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railway News in Hindi: Railways cancels all tickets booked to travel on or before 30 June

Indian Railway: नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून तक बुक सभी टिकट रद्द, चलती रहेंगी विशेष ट्रेनें: रेलवे

Thu, 14 May 2020 11:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 May 2020 11:32 AM IST
सार

  • नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून को या उससे पहले यात्रा के लिए बुक किए गए सभी टिकट रद्द कर दिए गए हैं।
  • रेलवे ने यात्रियों को टिकटों का रिफंड कर दिया है।
  • रेलवे ने कहा है कि इस बीच श्रमिक और विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Indian Railway News in Hindi: Railways cancels all tickets booked to travel on or before 30 June
भारतीय रेल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रेलवे ने नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून को या उससे पहले यात्रा के लिए बुक किए गए सभी टिकट रद्द कर दिए हैं। रेलवे ने कहा है कि श्रमिक और विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड यात्रियों को कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


रेलवे रख रहा यात्रियों के गंतव्य पते का रिकॉर्ड
रेलवे ने आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुक कराने वाले सभी यात्रियों के गंतव्य स्थलों के पतों का रिकॉर्ड रखना शुरू कर दिया है, ताकि यदि बाद में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होती है तो उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर गंतव्य स्थल के पते को शामिल करने का प्रावधान 13 मई से किया गया है।
रेलवे के प्रवक्ता आर डी वाजपेयी ने कहा, '13 मई से आईआरसीटीसी टिकट बुक करा रहे सभी यात्रियों के गंतव्य स्थलों का पता ले रहा है। यदि बाद में आवश्यकता पड़ी, तो यात्रियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में इससे मदद मिलेगी।'

उन्होंने कहा कि यह निकट भविष्य में भी लागू रहेगा। वाजपेयी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को किसी भी बुकिंग के लिए अपने पते की जानकारी मुहैया करानी होगी। इससे पहले, ट्रेनों में यात्रा करने वाले कम से कम 12 लोग बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।


विशेष ट्रेनों में 2,34,411 यात्रियों ने बुक की टिकट 
रेलवे द्वारा शुरू की गई विशेष ट्रेनों में अब तक 2,34,411 यात्रियों ने टिकट बुक की हैं। भारतीय रेलवे ने कहा है कि यात्री रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) के तहत इससे अब तक कुल 45.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 

हालांकि, कहा जा रहा था कि रेलवे 22 मई से मेल, एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है। लेकिन अब जून तक सभी ट्रेनों के लिए बुक टिकट रद्द कर दिया गया है। बता दें कि लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसके अलावा रेलवे ने राजधानी स्पेशल ट्रेन भी शुरू की हैं।

साथ ही कहा जा रहा था कि श्रमिक और राजधानी स्पेशल की तरह ही शताब्दी स्पेशल और इंटरसिटी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। हालांकि इस पर रेलवे की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है। 


एक मई से 642 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन
बता दें कि रेलवे ने एक मई से 642 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन के चलते फंसे आठ लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। इनमें से सबसे अधिक ट्रेनें (301) उत्तर प्रदेश और उसके बाद बिहार (169) पहुंचीं।

अन्य राज्यों में मध्य प्रदेश में 53, झारखंड में 40 ट्रेनें, ओडिशा में 38, राजस्थान में आठ, पश्चिम बंगाल में सात, छत्तीसगढ़ में छह और उत्तराखंड में चार ट्रेनें पहुंचीं। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र में तीन-तीन ट्रेनें पहुंचीं, जबकि एक-एक ट्रेन हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, तेलंगाना और त्रिपुरा पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed