{"_id":"647007edb0c211d9da03bcf4","slug":"indian-petroleum-companies-dividend-rs-2500-crore-stuck-in-russia-due-to-ban-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पेट्रोलियम कंपनियां: प्रतिबंध से रूस में 2500 करोड़ रुपये का लाभांश फंसा, निकालने के विकल्पों पर विचार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारतीय पेट्रोलियम कंपनियां: प्रतिबंध से रूस में 2500 करोड़ रुपये का लाभांश फंसा, निकालने के विकल्पों पर विचार
Fri, 26 May 2023 06:44 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 26 May 2023 06:44 AM IST
सार
ऑयल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं एमडी रंजीत रथ ने कहा, हमें लगातार इन परियोजनाओं से लाभांश आय होती रहती थी। लेकिन, रूसी बैंकों पर प्रतिबंध की वजह से इस बार यह रूस के बैंक खातों में ही पड़ी हुई है।
विज्ञापन
आयल इंडिया लिमिटेड।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूक्रेन पर हमले के बाद मास्को पर लगे प्रतिबंधों की वजह से भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों का रूस में करीब 2,500 करोड़ रुपये का लाभांश फंस गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने रूस में चार विभिन्न संपत्तियों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.46 अरब डॉलर का निवेश किया है।
विज्ञापन
इन तेल एवं गैस क्षेत्रों के परिचालन से होने वाले लाभ पर भारतीय कंपनियों को लाभांश मिलता है। लेकिन, पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगे आर्थिक प्रतिबंधों से भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों को अब तक यह लाभांश नहीं मिल पाया है। ऑयल इंडिया लि. के चेयरमैन एवं एमडी रंजीत रथ ने कहा, हमें लगातार इन परियोजनाओं से लाभांश आय होती रहती थी। लेकिन, रूसी बैंकों पर प्रतिबंध की वजह से इस बार यह रूस के बैंक खातों में ही पड़ी हुई है।
विज्ञापन
रकम निकालने के विकल्पों पर विचार
रूस में जिन कंपनियों की लाभांश आय फंसी है, उनमें ऑयल इंडिया, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोरिसोर्सेज लि. शामिल हैं। ओएनजीसी विदेश लि. को भी करीब इतना ही लाभांश मिलने की उम्मीद है। ऑयल इंडिया लि. के प्रमुख ने कहा, इस लाभांश आय को रूस से लाने के लिए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन