फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian-origin Nihar Malaviya named interim CEO of publishing giant Penguin Random House

Penguin Publication: भारतवंशी निहार मालवीय होगे पेंग्विन रेंडम हाउस के सीईओ, कंपनी ने जारी किया बयान

Sat, 10 Dec 2022 11:42 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 10 Dec 2022 11:42 AM IST
सार

Penguin Publication: मालवीय जो फिलहाल प्रकाशन समूह के अमेरिकी डिविजन के पेंग्विन हाऊस यूएस के अध्यक्ष और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में कार्य कर रहे हैं 1 जनवरी 2023 से पेंग्विन रेंडम हाऊस के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन
Indian-origin Nihar Malaviya named interim CEO of publishing giant Penguin Random House
books - फोटो : istock

विस्तार

भारतवंशी निहार मालवीय न्यूयॉर्क स्थिति अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन समूह पेंग्विन रेंडम हाऊस के नए अंतरिम सीईओ होंगे। उनकी नियुक्ति वर्तमान मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डोहले की ओर से पद छोड़ने की घोषणा करने के बाद की गई है। मालवीय जो फिलहाल प्रकाशन समूह के अमेरिकी डिविजन के पेंग्विन हाऊस यूएस के अध्यक्ष और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में कार्य कर रहे हैं 1 जनवरी 2023 से पेंग्विन रेंडम हाऊस के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन


प्रकाश समूह की पैतृक कंपनी बर्टेल्समन ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। मालवीय बर्टेल्समन ग्रुप के सीईओ थॉमस राबे को रिपोर्ट करेंगे। उन्हें बर्टेल्समन ग्रुप मैनेजमेंट कमिटी में भी शामिल किया जाएगा।  साथ ही, वे पेंग्विंन रेंडम हाउस ग्लोबल हाउस एग्जीक्यूटिव कमिटी के भी सदस्य बने रहेंगे। बयान में कहा गया है कि मालवीय की नियुक्ति के साथ ही जीएमसी के शीर्ष 20 एग्जीक्यूटिव्स में आठ अलग-अलग देशों के लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed