फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Oil reduced the price of commercial LPG cylinder by Rs 100 lpg cylinder price 1st january 2022 commercial cylinder latest rate

राहत भरा नया साल: इंडियन ऑयल ने दिया तोहफा, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये घटाए

Sat, 01 Jan 2022 09:52 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Jan 2022 09:52 AM IST
सार

Indian Oil Gives New Year 2022 Gift: सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑइल ने 1 जनवरी से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Indian Oil reduced the price of commercial LPG cylinder by Rs 100 lpg cylinder price 1st january 2022 commercial cylinder latest rate
गैस सिलेंडर

विस्तार

साल 2022 की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑइल ने 1 जनवरी से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


दिसंबर में 100 रुपये बढ़े थे दाम
इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में इंडियन ऑइल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया था। दिसंबर में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में 100 रुपये की वृद्धि की गई थी। बहरहाल, आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में उस वक्त कोई भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी और इस बार भी कीमत को स्थिर रखा गया है। कमर्शियल सिलेंडर के भाव में कमी करने से रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी।  
विज्ञापन


कारोबारियों को मिलेगी राहत
इंडियन ऑयल की ओर से सिलेंडर के दामों में कमी के बाद देश के बड़े शहरों पर नजर डालें तो कमर्शियल सिलेंडर के भाव में की गई 100 रुपये की कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2001 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2077 रुपये में मिलेगा। वहीं मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1951 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed