फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian oil not to stop fuel supply to air india after ministry intervention

इंडियन ऑयल ने फिर से शुरू की एयर इंडिया को ईंधन की सप्लाई

Tue, 16 Jul 2019 10:53 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 16 Jul 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
indian oil not to stop fuel supply to air india after ministry intervention
air india - फोटो : PTI

इंडियन ऑयल द्वारा एयर इंडिया को हवाई ईंधन की आपूर्ति फिलहाल जारी रहेगी। केंद्र सरकार द्वारा दखल के बाद तेल कंपनी ने फिलहाल हवाई कंपनी को एटीएफ की सप्लाई जारी रखने का फैसला किया है। इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इससे पहले सोमवार को कंपनी ने चेतावनी जारी करते हुए मंगलवार शाम से सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन

छह हवाई अड्डों पर नहीं मिलता ईंधन

अगर सरकार दखल नहीं देती तो फिर एयर इंडिया को देश के छह हवाई अड्डों--पुणे, विशाखापट्टनम, चंडीगढ़, पटना, कोचीन और रांची पर हवाई ईंधन नहीं मिलता। 

विज्ञापन

नागर विमानन मंत्रालय ने दिया दखल

इस मामले में नागर विमानन मंत्रालय ने दखल दिया। एयर इंडिया वित्तीय संकट से गुजर रही है। एयर इंडिया पर पेट्रोलियम कंपनियों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) समेत अन्य का काफी पैसा बकाया है। कंपनी को रोजाना 15 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इंडियन ऑयल के नोटिस को देखते हुए एयर इंडिया ने अपने चालक दल और प्रेषक को स्थिति सामान्य न होने तक अगले क्षेत्र के लिए ईंधन लेकर चलने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed