फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian oil contest for indians giving 25k petrol, diesel for free

Free में पा सकते हैं 25 हजार रुपये तक का पेट्रोल, इंडियन ऑयल दे रहा है मौका

Thu, 03 Jan 2019 04:41 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 03 Jan 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
indian oil contest for indians giving 25k petrol, diesel for free

देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कुल 5 लाख रुपये का पेट्रोल इनाम में देने जा रही हैं। कंपनी ने इसके लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है, जिसके तहत पहला इनाम जीतने वाले पांच लोगों को 25 हजार रुपये का पेट्रोल इनाम में देगी। 

विज्ञापन

होना चाहिए फेसबुक, ट्विटर पर अकाउंट

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्तियों का सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक और ट्विटर अकाउंट होना चाहिए। इसके अलावा उनको इंडियन ऑयल के पेज को लाइक व फॉलो करना होगा। 

विज्ञापन

3 से 9 जनवरी के बीच होगी प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 9 जनवरी के बीच किया जाएगा। प्रतियोगियों को सभी सवालों के जवाब #ILoveIndianOil के साथ देने होंगे। सवालों के मिले जवाब के आधार पर कंपनी इनाम देगी। दूसरे स्थान पर आने वाले 10 लोगों को 10 हजार रुपये का पेट्रोल/डीजल, तीसरे स्थान पर आने वाले 30 लोगों को 5 हजार रुपये का पेट्रोल/डीजल और कंसोलेशन इनाम जीतने वालों को 2000 हजार रुपये का पेट्रोल जीतने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है। इनाम जीतने पर लोगों को अपना नाम, पता, ईमेल आईडी और फोन नंबर इंडियन ऑयल को देना होगा। लोगों को वाउचर्स दिए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल वो पेट्रोल/डीजल खरीदने में कर सकेंगे। किसी भी प्रतियोगी को नगद राशि नहीं दी जाएगी। 


ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/notes/indian-oil-corporation-ltd/i-love-indianoil-contest-terms-conditions/2249355335089423/ पर जाकर ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed