फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian oil again suspends fuel supply to jet airways, plane seized in amsterdam

जेट फिर मुश्किल में, इंडियन ऑयल ने तेल आपूर्ति रोकी, विदेश में एक विमान जब्त

Wed, 10 Apr 2019 09:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 10 Apr 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
indian oil again suspends fuel supply to jet airways, plane seized in amsterdam

जेट एयरवेज में हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया संभाल रहे एसबीआई कैपिटल ने मिलकर बोली लगाने वाली इकाइयों से ऋणशोधन क्षमता का अलग-अलग प्रमाण पत्र मांगा है। साथ ही निवेशकों की तलाश पूरी करने के लिए कर्जदाताओं ने रुचि पत्र लेने की समय-सीमा बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दी है, जो बुधवार को खत्म हो रही थी। 

विज्ञापन


एसबीआई कैपिटल ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि इच्छुक खरीदारों को रुचि पत्र की सॉफ्ट कॉपी तत्काल मुहैया करानी होगी, जबकि हार्ड कॉपी 16 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे। सभी बोलीदाताओं को व्यक्तिगत रूप से ऋणशोधन क्षमता का प्रमाण पत्र देना होगा, जो उनके लेटरहेड पर प्रबंध निदेशक, पूर्णकालिक निदेशक-मुख्य कार्यकारी अधिकारी या इसी स्तर के अधिकारी द्वारा सत्यापित कर दिया जाएगा। बुधवार को प्रारंभिक बोली की समय-सीमा खत्म होने के बाद कर्जदाताओं ने इसे बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दिया है, जबकि 11 अप्रैल तक उनसे आपत्तियां ली जा सकेंगी। शुरुआती बोली पार करने वाले उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक ऋणशोधन योजना संबंधी सभी दस्तावेज जमा कराने होंगे। 

विज्ञापन


इंडियन ऑयल ने रोकी तेल आपूर्ति

बकाया भुगतान नहीं मिलने पर इंडियन ऑयल ने बुधवार को तीसरी बार जेट की तेल आपूर्ति रोक दी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं करने पर नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में एयरलाइन को तेल आपूर्ति बंद कर दी गई है। इससे पहले 4 मार्च और 5 अप्रैल को भी जेट की तेल आपूर्ति रोकी गई थी। आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो कंपनी के और उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में विमान को किया जब्त

विमानों का किराया देने में विफल जेट एयरवेज को विदेश में भी दिक्कतों का सामना करना शुरू हो गया है। जेट की एम्सटर्डम से मुंबई को आने वाली उड़ान संख्या 9W 231 को रोक लिया गया है, जिससे काफी यात्री हॉलैंड के शीफोल हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और उनको समय-समय पर इसके बारे में अपडेट कराया जाएगा। यह उड़ान पूरी तरह से बुक थी और इसे वहां के स्थानीय समयनुसार 11.35 पर मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी।  


एयरलाइन के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई से कहा, कार्गो एजेंट ने एयरलाइन की ओर से बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज का बोइंग 777-300 ईआर (वीटी-जेईडब्ल्यू) अपने कब्जे में ले लिया।

पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों के बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज अपने बेड़े के 75 प्रतिशत से अधिक विमानों को खड़ा कर चुकी है। अब एयरलाइन सिर्फ 25 विमानों के जरिये परिचालन कर रही है, जबकि पहले वह 123 विमानों के साथ परिचालन कर रही थी। यह विमान मंगलवार को मुंबई से एम्सटर्डम गया था। इसे बृहस्पतिवार को वापस आना था।

फिलहाल है 100 करोड़ डॉलर का बकाया

कंपनी पर फिलहाल 100 करोड़ डॉलर (69.23 लाख करोड़ रुपये) बकाया है। इंडियन ऑयल ने भुगतान नहीं करने पर जेट एयरवेज की तेल आपूर्ति रोक दी थी। इस कदम से परिचालन में चल रहे कंपनी के करीब 26 विमानों पर असर पड़ा था और जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो इनकी उड़ानें भी रोकी जा सकती थीं। 

आपके लिए क्यों जरूरी है जानना

जेट एयरवेज फिलहाल काफी मुश्किलों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में हवाई ईंधन की आपूर्ति बंद होने से यात्रियों पर असर पड़ता। अगर आप भी जेट एयरवेज के जरिए कहीं जा रहे हैं तो हो सकता है कि आपकी फ्लाइट अब रद्द न हो। हालांकि उड़ान के समय के बारे में आपको हवाई कंपनी से संपर्क करना होगा। 





कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि बिजनेस जगत से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed