Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Led Global Companies See 53 Percent Growth in Valuation Driven by AI Boom

भारतीय मूल के दिग्गजों का दबदबा: दो साल में मूल्यांकन 53% बढ़ा, 15 लाख करोड़ डॉलर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 13 Nov 2026 03:44 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 03:44 AM IST
सार

भारतीय मूल के लोगों की अगुवाई वाली दुनिया की 200 प्रमुख कंपनियों का कुल मूल्यांकन दो साल में 53 फीसदी बढ़कर 15 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया है। एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2026 के मुताबिक, सुंदर पिचाई की अल्फाबेट 4.2 लाख करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के साथ पहले स्थान पर है। सत्य नडेला की माइक्रोसॉफ्ट और संजय मेहरोत्रा की माइक्रोन टेक्नोलॉजी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सूची में शामिल 200 कंपनियों में से 103 एआई से जुड़ी हैं, जिनका कुल मूल्यांकन 10.7 लाख करोड़ डॉलर है।
 

विज्ञापन
Indian Led Global Companies See 53 Percent Growth in Valuation Driven by AI Boom
एआई में भारत बड़ा खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मूल के लोगों के नेतृत्व वाली दुनिया की शीर्ष कंपनियों का कुल मूल्यांकन एआई क्षेत्र में तेजी के दम पर 53 फीसदी बढ़कर 15 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया है। दो साल पहले इनका कुल मूल्यांकन 9.9 लाख करोड़ डॉलर था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2026 के मुताबिक, सुंदर पिचाई शीर्ष पर हैं। उनकी अगुवाई वाली अल्फाबेट का मूल्यांकन 4.2 लाख करोड़ डॉलर है, जो सूची में शामिल कंपनियों में सर्वाधिक है। 
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला 2.6 लाख करोड़ 
डॉलर के मूल्यांकन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा 1.4 लाख करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में 103 एआई कंपनियां भी
सूची में शामिल 200 कंपनियों में से 103 एआई आधारित हैं या अपने कारोबार में एआई का इस्तेमाल करती हैं। इनका कुल मूल्यांकन 10.7 लाख करोड़ डॉलर है। यह सूची की सभी कंपनियों के कुल मूल्यांकन का 71 फीसदी है। इन एआई कंपनियों का सालाना राजस्व 2.5 लाख करोड़ डॉलर है और इनमें कुल 53 लाख लोग काम करते हैं। सूची में 49 स्टार्टअप भी शामिल हैं, जिनका कुल मूल्यांकन 398 अरब डॉलर है।


सूची की अन्य खास बातें
इस साल की सूची में 76 कंपनियां पहली बार शामिल हुई हैं। 200 कंपनियों में से 127 लिस्टेड हैं, जबकि 73 निजी क्षेत्र की हैं।
200 कंपनियों का नेतृत्व करने वाले 236 लोगों में से 53% पिचाई और नडेला जैसे पेशेवर हैं, जबकि 44% पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं। शेष 3% दूसरी पीढ़ी के नेतृत्वकर्ता हैं।
भारतीय मूल के कारोबारियों में सबसे अधिक 40 सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। 
स्नातक स्तर की पढ़ाई वाले संस्थानों में आईआईटी दिल्ली के सर्वाधिक 15 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed