फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian immigrants making US richer, Know what is in forbes list

Forbes: सत्या नडेला नहीं यह शख्स हैं अमेरिका में भारतीय मूल के सबसे अमीर अरबपति, फोर्ब्स की सूची में खुलासा

Thu, 10 Jul 2025 06:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Jul 2025 06:58 PM IST
सार

Forbes Immigrants Billionaires: फोर्ब्स की सूची के अनुसार अमेरिका में 125 अरबपति अप्रवासी 43 देशों से हैं। लेकिन उनमें से लगभग दो-तिहाई भारत, इस्राइल, ताइवान, कनाडा, चीन और पांच अन्य देशों में पैदा हुए थे। भारत से आए नए लोगों में 53 वर्षीय अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई , 57 वर्षीय माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्य नडेला और 57 वर्षीय निकेश अरोड़ा शामिल हैं। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Indian immigrants making US richer, Know what is in forbes list
सुंदर पिचाई और एलन मस्क। - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मूल के दिग्गज अमेरिका को अमीर बना रहे हैं, इसकी अब आधिकारिक पुष्टि हो गई है। फोर्ब्स की 2025 की अमेरिका के सबसे अमीर प्रवासियों की सूची में 12 लोग भारतीय मूल के हैं। भारत अब अरबपति प्रवासियों के प्रमुख जन्मस्थान के रूप में इस्राइल से आगे निकल गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Q1 Results: टीसीएस का शुद्ध मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 6 प्रतिशत बढ़कर 12,760 करोड़ रुपये हुआ, परिणााम जारी
विज्ञापन


फोर्ब्स की सूची के अनुसार अमेरिका में 125 अरबपति अप्रवासी 43 देशों से हैं। लेकिन उनमें से लगभग दो-तिहाई भारत, इस्राइल, ताइवान, कनाडा, चीन और पांच अन्य देशों में पैदा हुए थे। भारत से आए नए लोगों में 53 वर्षीय अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई , 57 वर्षीय माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्य नडेला और 57 वर्षीय निकेश अरोड़ा शामिल हैं, वे 2018 से साइबर सुरक्षा कंपनी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोना 250 रुपये उछलकर 98670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 104000 रुपये पर स्थिर

सूची में जो नाम सबसे अलग है, वह है 65 वर्षीय साइबर सुरक्षा दिग्गज जय चौधरी का, जो 1980 में अपने मूल देश भारत से सिनसिनाटी विश्वविद्यालय में स्नातक स्कूल में दाखिल लेने से जाने से पहले कभी हवाई जहाज में भी नहीं बैठे थे। 17.9 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, चौधरी Zscaler के सीईओ हैं। यह एक साइबर सुरक्षा फर्म है जिसकी स्थापना उन्होंने 2008 में की गई थी। यह कंपनी मार्च 2018 में सार्वजनिक हुई। चौधरी और उनका परिवार नैस्डैक पर सूचीबद्ध फर्म के लगभग 40% के मालिक हैं।

अमेरिका में सबसे अमीर भारतीय अप्रवासियों की सूची

  • जय चौधरी – 17.9 बिलियन डॉलर – सुरक्षा सॉफ्टवेयर
  • विनोद खोसला – 9.2 बिलियन डॉलर – सन माइक्रोसिस्टम्स, उद्यम पूंजी
  • राकेश गंगवाल – 6.6 बिलियन डॉलर – एयरलाइन
  • रोमेश टी. वाधवानी -5.0 बिलियन डॉलर - सॉफ्टवेयर
  • राजीव जैन – 4.8 बिलियन डॉलर – वित्त
  • कवितार्क राम श्रीराम – 3.0 बिलियन डॉलर – गूगल, वेंचर कैपिटल
  • राज सरदाना - 2.0 बिलियन डॉलर - प्रौद्योगिकी सेवाएं
  • डेविड पॉल – 1.5 बिलियन डॉलर – चिकित्सा उपकरण
  • निकेश अरोड़ा - 1.4 बिलियन डॉलर - साइबर सुरक्षा, सॉफ्टबैंक, गूगल
  • सुंदर पिचाई - 1.1 बिलियन डॉलर- अल्फाबेट (गूगल)
  • सत्या नडेला– 1.1 बिलियन डॉलर – माइक्रोसॉफ्ट
  • नीरजा सेठी– 1.0 बिलियन डॉलर – आईटी परामर्श

अमेरिका के शीर्ष 3 सबसे अमीर आप्रवासी 

संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे अमीर आप्रवासी एलन मस्क हैं, जिनका जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और वे कॉलेज के छात्र के रूप में कनाडा फिर अमेरिका पहुंचे। अब उनकी अनुमानित संपत्ति 393.1 अरब डॉलर है। गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, 51, दूसरे सबसे अमीर आप्रवासी हैं, जिनकी अनुमानित संपत्ति 139.7 अरब डॉलर है। ब्रिन का परिवार रूस से अमेरिका तब आया था जब वे छह साल के थे। अमेरिका के तीसरे सबसे अमीर आप्रवासी, एनवीडिया के सह-संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग, 62, ताइवान में पैदा हुए थे और बचपन में ही अपने परिवार के साथ थाईलैंड चले गए थे। जब हुआंग नौ साल के थे, तब उनके माता-पिता ने उन्हें और उनके बड़े भाई को थाईलैंड में व्यापक सामाजिक अशांति से बचने के लिए अमेरिका भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed