फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोना 250 रुपये उछलकर 98670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 104000 रुपये पर स्थिर

Thu, 10 Jul 2025 05:50 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 10 Jul 2025 05:50 PM IST
सार

Gold Silver Price: मांग बढ़ने से गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना- चांदी का भाव - फोटो : freepik

विस्तार

निवेशकों और स्टॉकिस्टों की मजबूत खरीदारी ने सोने की मांग को बढ़ा दिया। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टी की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SMILE: भिखारियों के पुनर्वास को लेकर सरकार ने बनाई खास रणनीति, केंद्र ने किया 'स्माइल' योजना में संशोधन

विज्ञापन

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने सोने की मांग बढ़ाई

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की दोबारा मांग के कारण गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनके संभावित प्रभाव को लेकर जारी अनिश्चितताओं ने सोने की कीमतों को समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति सोने के पक्ष में बनी हुई है- मेहता 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर मामूली बढ़त के साथ 3,324.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के नवीनतम विवरण से पता चला है कि अधिकारी आर्थिक परिदृश्य पर सतर्क और विभाजित बने हुए हैं। साथ ही ब्याज दरों में कटौती करने से पहले अधिक आंकड़ों की प्रतीक्षा करना पसंद कर रहे हैं।


इसके अलावा कच्चे तेल के उम्मीद से ज्यादा भंडार ने ऊर्जा की कीमतों को नियंत्रण में रखा है, जिससे महंगाई की चिंताए कम हुई हैं। मेहता ने कहा कि धैर्यवान फेड और घटती मुद्रास्फीति का यह संयोजन ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बल देता है। यह स्थिति सोने के पक्ष में बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed