फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian electrical industry Global standard for export of electrical products

Global standard: इलेक्ट्रिकल उत्पादों के निर्यात के लिए बने वैश्विक मानक

Wed, 18 Jan 2023 06:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 06:57 AM IST
सार

भारतीय विद्युत उद्योग के विशेषज्ञों ने कहा, यह सही समय है जब सरकार को गंभीर होने और उत्पाद की गुणवत्ता एवं प्रदर्शन के मामले में कठोर निर्णय लेना चाहिए। उद्योग को वैश्विक मानक के बराबर लाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Indian electrical industry Global standard for export of electrical products
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारतीय विद्युत उद्योग के विशेषज्ञों ने देश के विद्युत उत्पादों को वैश्विक मानकों का पालन करने के लिए भारत सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उद्योग ने कहा, यह सही समय है जब सरकार को गंभीर होने और उत्पाद की गुणवत्ता एवं प्रदर्शन के मामले में कठोर निर्णय लेना चाहिए। उद्योग को वैश्विक मानक के बराबर लाने की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि खराब गुणवत्ता ने लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है, क्योंकि विद्युत सुरक्षा मानदंडों में कम सुधार हुआ है। नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अनुसार, बिजली के झटके और ज्यादा आग बिजली के टूटे उपकरणों से लगती है। आम लोगों की सुरक्षा के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानक को सख्ती से लागू करने की जरूरत है, ताकि आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सके। 

क्रूड उत्पादन व डीजल निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती
वैश्विक बाजार में दाम घटने के कारण हुए सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के साथ डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक, कच्चे तेल के उत्पादन पर अप्रत्याशित लाभ कर को 2,100 रुपये से घटाकर 1,900 रुपये प्रति टन किया गया है। डीजल निर्यात पर कर 6.5 रुपये से घटाकर पांच रुपये प्रति लीटर किया गया है। विमान ईंधन पर इसे 4.5 रुपये से घटाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर किया गया है। नई दरें 17 जनवरी से प्रभावी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिलों का उत्पादन 4% बढ़कर 1.57 करोड़ टन
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 12 पैसे कमजोर होकर 81.70 पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये पर दबाव बढ़ा। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा, विदेशी कोषों की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा 81.79 पर खुली। कारोबार के दौरान यह और गिरकर 81.89 पर पहुंच गई थी। 

बैंक ऑफ इंडिया को 1,151 करोड़ का लाभ
नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया को दिसंबर तिमाही में 1,151 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में यह 12% अधिक है। बैंक ने मंगलवार को बताया कि कुल आय 14,159 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले यह 11,211 करोड़ रुपये थी। 


पंजाब एंड सिंध बैंक की भागीदारी
पंजाब एंड सिंध बैंक और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने कॉरपोरेट एजेंसी साझेदारी की घोषणा की है। बैंक के एमडी स्वरूप कुमार साहा व बजाज आलियांज के एमडी तरुण चुघ ने साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed