फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian economy overtakes China 4.5 percent growth, India emerges as an attractive place in the global economy

India Economy: चीन की 4.5 फीसदी वृद्धि से आगे निकली भारतीय अर्थव्यवस्था, विश्व में आकर्षक स्थान बनकर उभरा भारत

Thu, 01 Jun 2023 06:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Jun 2023 06:39 AM IST
सार

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का कहना है कि भारत ठोस आर्थिक प्रदर्शन के एक और वर्ष की ओर देख सकता है। अनुमानित 6.5  फीसदी जीडीपी समान रूप से संतुलित है व चालू वित्त वर्ष में ज्यादा वृद्धि की संभावना है।

विज्ञापन
Indian economy overtakes China 4.5 percent growth, India emerges as an attractive place in the global economy
भारतीय अर्थव्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूरोप और पश्चिमी देशों में मंदी के बावजूद भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आकर्षक स्थान बनकर उभरा है। साथ ही, भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में जहां 4.5  फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही।

विज्ञापन


यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश जर्मनी पिछले दिनों मंदी में फंस चुका है। यहां पर महंगाई भी बेतहाशा बढ़ी है। अमेरिका पर पहली बार डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। वर्ल्ड बैंक और अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक कोष जैसी संस्थाओं का कहना है कि भारत में मंदी आने की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन


मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का कहना है कि भारत ठोस आर्थिक प्रदर्शन के एक और वर्ष की ओर देख सकता है। अनुमानित 6.5  फीसदी जीडीपी समान रूप से संतुलित है व चालू वित्त वर्ष में ज्यादा वृद्धि की संभावना है। हम व्यापक आर्थिक, वित्तीय व राजकोषीय स्थिरता के साथ निरंतर आर्थिक गति की गाथा पेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन और सेवा क्षेत्र में दर्ज की गई वृद्धि
चौथी तिमाही में खनन क्षेत्र में जीवीए वृद्धि दर 4.3  फीसदी रही है जो एक साल पहले 2.3  फीसदी थी। निर्माण क्षेत्र में वृद्धि दर 10.4  फीसदी रही जो एक साल पहले 4.9  फीसदी थी। कृषि में यह 4.1 फीसदी से बढ़कर 5.5  फीसदी पर पहुंच गई। इलेक्ट्रिसिटी, गैस और पानी आपूर्ति के साथ अन्य रोजाना उपयोगी सेवाओं में वृद्धि दर 6.9  फीसदी रही। एक साल पहले यह 6.7 फीसदी रही थी।

  • ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, संचार और इससे संबंधित प्रसारण सेवाओं की वृद्धि 9.1 फीसदी रही जो एक साल पहले पांच फीसदी पर थी। वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं में विकास दर 5.7 फीसदी से बढ़कर 7.1 फीसदी रही।

नॉमिनल जीडीपी में 16.1 फीसदी वृद्धि
वर्ष 2022-23 में नॉमिनल जीडीपी के 272.41 लाख करोड़ के स्तर पा सकता है। 2021-22 में यह 234.71 लाख करोड़ रुपये थी, जो कि 16.1 फीसदी की वृद्धि दर को दिखाता है।

  • चौथी तिमाही में (2011-12) कीमतों के लिहाज से जीडीपी 43.62 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। 2021-22 की चौथी तिमाही में यह 41.12 लाख करोड़ था, जो 6.1 फीसदी की वृद्धि है। वर्तमान मूल्य पर चौथी तिमाही में जीडीपी का अनुमान 71.82 लाख करोड़ है जो 2021-22 की चौथी तिमाही में 65.05 लाख करोड़ था। इसमें 10.4 फीसदी की वृद्धि है।
  • जीडीपी की तुलना में राजकोषीय घाटा 6.4 फीसदी रहा। 2021-22 में 6.71 फीसदी था।

जीवीए वृद्धि 7 फीसदी
2022-23 की मार्च तिमाही में ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) की वृद्धि दर सात फीसदी रही है जो एक साल पहले 8.8 फीसदी थी। इनपुट लागत और कच्ची सामग्री का दाम निकालने के बाद जितने रुपये के सामान और सेवा का उत्पादन होता है, उसे जीवीए कहते हैं।

  • कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और इलेक्ट्रिसिटी के उत्पादन में कमी से 8 प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में 6 माह के निचले स्तर 3.5 फीसदी पर पहुंच गई।
  • वर्ष 2022-23 में वास्तविक जीडीपी (2011-12) के 160.06 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। 2021-22 के लिए जीडीपी का पहले संशोधित अनुमान 149.26 लाख करोड़ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed