फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian economy is growing highest ever exports in the first quarter says Union Minister Piyush Goyal

पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था: पीयूष गोयल ने कहा- पहली तिमाही में भारत ने बनाया निर्यात का रिकॉर्ड

Fri, 02 Jul 2021 04:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 02 Jul 2021 04:05 PM IST
सार

2020-21 में 81.72 अरब डॉलर का एफडीआई प्रवाह रहा, जो अब तक का सबसे अधिक है। अप्रैल-जून 2021 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक निर्यात दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Indian economy is growing highest ever exports in the first quarter says Union Minister Piyush Goyal
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 'भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और हमारा निर्यात भी बढ़ रहा है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद, भारत ने अप्रैल-जून 2021 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक निर्यात दर्ज किया।' इंजीनियरिंग, चावल, ऑयल मील और समुद्री उत्पादों समेत विभिन्न क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात इस साल जून तिमाही के दौरान निर्यात बढ़कर 95 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

विज्ञापन


अप्रैल-जून 2018-19 के दौरान व्यापारिक निर्यात 82 अरब डॉलर और 2020-21 की अंतिम तिमाही के दौरान 90 अरब डॉलर था। 2020-21 की जून तिमाही में निर्यात 51 अरब डॉलर था। जबकि इसी वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में निर्यात 90 अरब डॉलर रहा था। पिछले महीने देश का निर्यात 47 प्रतिशत उछलकर 32 अरब डॉलर रहा था। गोयल ने कहा, 'इस साल अप्रैल-जून तिमाही में देश का वस्तुओं निर्यात किसी तिमाही में अबतक का सर्वाधिक है।' उन्होंने कहा कि मंत्रालय चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी संबद्ध पक्षों के साथ मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय में ओएसडी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि, 'हम 400 अरब डॉलर के निर्यात पर नहीं रुकेंगे। 2022-23 के लिए 500 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद पांच वर्ष के अंदर 10 खरब डॉलर के व्यापारिक निर्यात का लक्ष्य प्राप्त करेंगे।' महामारी के बावजूद, 2020-21 में 81.72 अरब डॉलर का एफडीआई प्रवाह रहा, जो अब तक का सबसे अधिक है। अप्रैल 2021 में एफडीआई प्रवाह 6.24 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल 2020 की तुलना में 38 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आगे उन्होंने कहा कि उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा 623 जिलों में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 50,000 हो गई है। डीपीआईआईटी के सचिव गिरिधर अरमाने ने बताया कि 'युवा निवेशकों ने 1.8 लाख औपचारिक नौकरियां और 16,000 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप बनाए हैं। उन्हें कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। हमने स्टार्टअप क्षेत्र को पेटेंट देने के लिए एक फास्टट्रैक तंत्र स्थापित किया है।'


महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा 
मालूम हो कि पीयूष गोयल ने करीब 2.7 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली 20 महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्री ने परियोजनाओं को समय पर चालू करने के लिए लंबित मुद्दों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और समयसीमा तय की। बयान के मुताबिक जिन परियोजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें पूर्वी और पश्चिमी मार्गों पर समर्पित फ्रेट गलियारे और अमृतसर कोलकाता औद्योगिक गलियारा (एकेआईसी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed