{"_id":"61e7664d36557b5456512e8c","slug":"indian-economy-foreign-investment-increasing-in-india-due-to-reforms","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अर्थव्यवस्था: सुधारों से भारत में बढ़ रहा विदेशी निवेश, सऊदी गजट ने कहा- नागरिकों को सशक्त बना रही मौजूदा सरकार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारतीय अर्थव्यवस्था: सुधारों से भारत में बढ़ रहा विदेशी निवेश, सऊदी गजट ने कहा- नागरिकों को सशक्त बना रही मौजूदा सरकार
Wed, 19 Jan 2022 06:45 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:45 AM IST
सार
सऊदी अरब के एक समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत कल्याणकारी कार्यक्रमों और आर्थिक सुधारों के जरिये नागरिकों को सशक्त बना रहा है। स्टार्टअप के लिए उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण से विदेशी निवेश में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
महामारी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में सभी बड़े और विकसित देशों के मुकाबले तेजी से सुधार दिखा है। वहां सुधारों और बेहतर कारोबारी माहौल की वजह से विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सऊदी अरब के एक समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत कल्याणकारी कार्यक्रमों और आर्थिक सुधारों के जरिये नागरिकों को सशक्त बना रहा है। स्टार्टअप के लिए उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण से विदेशी निवेश में वृद्धि हो रही है। सऊदी गजट ने रिपोर्ट में बताया, भारत सरकार ‘कारोबारी सुगमता’ सहित कई आर्थिक मानकों में सुधार करने में सक्षम है। वह आवासीय योजनाओं सहित कई कार्यक्रमों के जरिये पिछड़ों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों और वंचितों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव किया है।
विज्ञापन
कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने की राह पर भारत : वेदांता
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने की राह पर है। सरकार राजस्व के बजाय उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि भरोसा, प्रतिभा एवं प्रौद्योगिकी विकास के आधार स्तंभ हैं। उद्यमियों के लिए साझेदारों एवं निवेशकों की पहचान कर उनके साथ गठजोड़ बनाने का यह बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन