{"_id":"602b8309b67fe4062f5df54e","slug":"indian-economic-activities-are-continuing-to-improve-after-being-severely-hit-by-the-coronavirus-according-to-nomura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधार की राह पर भारतीय अर्थव्यवस्था, 2021-22 में 13.5 फीसदी हो सकती है वृद्धि: नोमुरा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सुधार की राह पर भारतीय अर्थव्यवस्था, 2021-22 में 13.5 फीसदी हो सकती है वृद्धि: नोमुरा
Tue, 16 Feb 2021 02:02 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा ने कहा है कि भारत में आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने की कगार पर हैं और वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 13.5 फीसदी रहेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी और इससे निपटने के लिए आवागमन पर सार्वजनिक पाबंदियों से बुरी तरह प्रभावित होकर अब सुधार की राह पर है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष में 7.7 फीसदी संकुचन का अनुमान
नोमुरा का आर्थिक गतिविधियों के संकेतक सूचकांक 'नोमुरा इंडिया बिजनेस रिजर्वेशन इंडेक्स' 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में सुधर कर 98.1 अंक पर पहुंच गया। एक सप्ताह पूर्व यह सूचकांक 95.9 अंक पर था। चालू वित्त वर्ष में महामारी के असर के कारण भारत के सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में 7.7 फीसदी का संकुचन होने का अनुमान है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 10.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
2021-22 में 13.5 फीसदी रहेगी वृद्धि दर
नोमुरा ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 6.7 फीसदी की गिरावट आएगी। इस वित्तीय सेवा फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि 13.5 फीसदी रहेगी। नोमुरा की इस साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान आवागमन की दशाओं में सुधार के संकेत है। बिजली की मांग 0.1 फीसदी कम जरूर दिखी पर यह इससे पिछले सप्ताह इसमें 9.6 फीसदी के उछाल का प्रभाव हो सकता है।
विज्ञापन
श्रमिक सहभागिता अनुपात एक सप्ताह पहले के 40.9 फीसदी से घट कर 40.5 फीसदी पर आ गया। नोमुरा का कहना है कि, 'इन आंकड़ों से हमारे इस दृष्ट्रिकोण को समर्थन मिलता है कि सप्ताह दर सप्ताह गतिविधियों में सुधार है। अनुमान है कि सालाना आधार पर जीडीपी वृद्धि दर गिरावट से उबर कर 2020 की चौथी तिमाही में 1.5 फीसदी (तीसरी तिमाही में यह 7.5 फीसदी गिरी थी) और 2021 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च 21) में 2.1 फीसदी रहेगी।'