फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India warehousing market industrial real estate 2026 logistics sector growth Knight Frank India report

Report: भारत के आठ शहरों में औद्योगिक और वेयरहाउसिंग स्टॉक आधा अरब वर्ग फुट के पार, जानिए इसके क्या मायने

Sat, 21 Mar 2026 03:08 PM IST
Kumar Vivek बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Sat, 21 Mar 2026 03:08 PM IST
सार

भारत का इंडस्ट्रियल और वेयरहाउसिंग स्टॉक 50 करोड़ (549 मिलियन) वर्ग फुट के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया है, इसमें मुंबई और दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे हैं। लॉजिस्टिक्स और रियल एस्टेट सेक्टर की इस शानदार वृद्धि से जुड़ी रिपोर्ट पढ़ें।

विज्ञापन
India warehousing market industrial real estate 2026 logistics sector growth Knight Frank India report
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

नाइट फ्रैंक इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत के आठ प्रमुख बाजारों में औद्योगिक और वेयरहाउसिंग का स्टॉक आधा अरब वर्ग फुट को पार कर गया है। 31 दिसंबर, 2025 तक यह स्टॉक 0.549 अरब वर्ग फुट (549 करोड़ वर्ग फुट) दर्ज किया गया है। यह 2024 के 486 करोड़ वर्ग फुट से 13 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

विज्ञापन

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के आंकड़े क्या कह रहे?

आठ शहरों में स्थापित वेयरहाउसिंग पार्कों में 256 करोड़ वर्ग फुट की संभावित जगह उपलब्ध है। यह 2025 में दर्ज वार्षिक लेनदेन मात्रा से तीन गुना अधिक है। यह निकट भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त क्षमता प्रदान करता है। मुंबई कुल स्टॉक का 31 फीसदी हिस्से के साथ औद्योगिक और वेयरहाउसिंग बाजार में अग्रणी है।

विज्ञापन


2025 में मुंबई का स्टॉक 170 करोड़ वर्ग फुट रहा, जो 2024 के 151 करोड़ वर्ग फुट से 12.5 फीसदी बढ़ा है। मुंबई अपने बड़े उपभोग आधार, बंदरगाह-नेतृत्व व्यापार और व्यापक लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे के कारण महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, एफएमसीजी और खुदरा क्षेत्र से मांग बनी हुई है। भिवंडी और पनवेल क्लस्टर शहर के वेयरहाउसिंग इकोसिस्टम की रीढ़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और आसपास के इलाकों की क्या स्थिति है?

दिल्ली-एनसीआर में स्थिति भारत के आठ प्राथमिक बाजारों में कुल औद्योगिक और वेयरहाउसिंग स्टॉक में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। एनसीआर का हिस्सा 21 फीसदी है। 2025 में एनसीआर का स्टॉक 115 करोड़ वर्ग फुट दर्ज किया गया। यह 2024 के 103 करोड़ वर्ग फुट से 11.65 फीसदी की वृद्धि है।

एनसीआर में वृद्धि के मुख्य कारण क्या हैं?

एनसीआर में विभिन्न उद्योगों से नई मांग देखी जा रही है। बेहतर अंतर-राज्यीय कनेक्टिविटी भी एक प्रमुख कारण है। बड़े पैमाने पर विनिर्माण आधारों से निकटता भी महत्वपूर्ण है। सतत औद्योगीकरण ने एनसीआर को भारत के सबसे पसंदीदा वेयरहाउसिंग गंतव्यों में से एक बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed