फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India US Trade Deal America says tax on auto sector is under national security not protectionism

Trade Deal: भारत के साथ समझौते से पहले US बोला- ऑटो क्षेत्र पर टैक्स राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत, संरक्षणवाद नहीं

Sat, 19 Jul 2025 08:34 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 19 Jul 2025 08:34 AM IST
सार

अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते से पहले कहा है कि उसने ऑटो सेक्टर में टैक्स राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लगाए हैं। ये उसका संरक्षणवाद नहीं है। अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के दावे का विरोध किया है।

विज्ञापन
India US Trade Deal America says tax on auto sector is under national security not protectionism
भारत अमेरिका व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिका ने भारत के इस दावे को खारिज कर दिया है कि ऑटो और ऑटो पार्ट्स पर अमेरिकी टैरिफ विश्व व्यापार संगठन के नियमों के तहत संरक्षणवादी उपाय हैं। अमेरिका ने कहा कि ये कर राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर लगाए गए हैं इसलिए भारत के पास इस मामले में जवाबी शुल्क लगाने का कोई आधार नहीं है।

विज्ञापन


जवाबी शुल्क लगाने का अधिकार सुरक्षित
भारत ने डब्ल्यूटीओ से कहा है कि वह ऑटो और ऑटो पार्ट्स पर 25 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ के मामले में जवाबी शुल्क लगाने का अधिकार सुरक्षित रखता है। भारत ने डब्ल्यूटीओ के सामने दावा किया है कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है ये संरक्षणवादी उपाय है जिनसे उसके घरेलू उद्योग को नुकसान पहुच रहा है।
विज्ञापन


ट्रंप ने वस्तुओं के आयात को समायोजित करने के लिए टैरिफ लगाए
भारत के इस दावे के जवाब में अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन वस्तुओं के आयात को समायोजित करने के लिए टैरिफ लगाए हैं क्योंकि इनसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tariffs: 'व्यापार वार्ता में भारत को अपनानी होगी चतुराई', राजन बोले- कृषि व डेयरी पर समझौते में सतर्कता जरूरी


WTO में बोला अमेरिका- ये कदम... संरक्षणवाद नहीं
विश्व व्यापार संगठन की ओर से 17 जुलाई को जारी एक संचार में अमेरिका के हवाले से कहा गया है, ये कदम... संरक्षणवाद नहीं है। इसलिए इन उपायों के संबंध में सुरक्षा उपायों पर समझौते के तहत रियायतों को निलंबित करने के भारत के प्रस्ताव का कोई आधार नहीं है।

ये भी पढ़ें- Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 3 अरब डॉलर घटकर 696.672 अरब डॉलर पर, भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

टैरिफ को संरक्षणवादी उपाय नहीं मानता ट्रंप प्रशासन
अमेरिका ने भारत पर आरोप लगाया कि उसने डब्ल्यूटीओ के संरक्षणवादी उपायों पर समझौते के तहत तय दायित्वों का पालन नहीं किया है। उसने कहा, अमेरिका समझौते के तहत धारा 232 के टैरिफ पर चर्चा नहीं करेगा क्योंकि हम टैरिफ को संरक्षणवादी उपाय नहीं मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed