{"_id":"687a39375b5917323b0d855a","slug":"foreign-exchange-reserves-fell-by-3-billion-to-696-billion-data-released-by-reserve-bank-of-india-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 3 अरब डॉलर घटकर 696.672 अरब डॉलर पर, भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 3 अरब डॉलर घटकर 696.672 अरब डॉलर पर, भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़
Fri, 18 Jul 2025 05:38 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 18 Jul 2025 05:38 PM IST
सार
Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 जुलाई को समाप्त हफ्ते के दौरान 3.064 अरब डॉलर घटकर 696.672 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं स्वर्ण भंडार 498 मिलियन डॉलर घटकर 84.348 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.064 अरब डॉलर घटकर 696.672 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल जमा 3.049 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 699.736 अरब डॉलर रह गया था। सितंबर 2024 के अंत में भंडार 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Tariffs: 'व्यापार वार्ता में भारत को अपनानी होगी चतुराई', राजन बोले- कृषि व डेयरी पर समझौते में सतर्कता जरूरी
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा अस्तियों में आई गिरावट
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.477 अरब डॉलर घटकर 588.81 अरब डॉलर रह गईं।
विज्ञापन
स्वर्ण भंडार घटकर 84.3 अरब डॉलर पर पहुंचा
आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 498 मिलियन डॉलर घटकर 84.348 अरब डॉलर रह गया। साथ ही स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 66 मिलियन डॉलर घटकर 18.802 अरब डॉलर रह गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारतकी आरक्षित स्थिति 24 मिलियन डॉलर घटकर 4.7111 अरब डॉलर रह गई।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन