फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India, US reaffirm commitment to combat illicit finance risks in global financial system Business Updates

Business Updates: दुनिया में अवैध वित्तपोषण के जोखिम पर चर्चा के लिए मिले भारत-यूएस के प्रतिनिधि, ये है लक्ष्य

Thu, 14 Dec 2023 07:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 14 Dec 2023 07:32 PM IST
सार

Business Updates: विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि वार्ता का पुन: आयोजन और सह-अध्यक्षता दोनों देशों की ओर से 'अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में अवैध वित्त जोखिम से निपटने के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापन
India, US reaffirm commitment to combat illicit finance risks in global financial system Business Updates
भारत अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और अमरीका ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में अवैध वित्त पोषण के जोखिम से निपटने के लिए संयुक्त रूप से काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। भारत और अमेरिका ने हाल ही में 'अमेरिका-भारत एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग (एएमएल) और काउंटरिंग द फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म (सीएफटी) डायलॉग' की सह-अध्यक्षता की। आतंकवाद और वित्तीय बुद्धिमत्ता के लिए अमेरिका के उप वित्त मंत्री ब्रायन ई नेल्सन ने इसके लिए नई दिल्ली की यात्रा की।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि वार्ता का पुन: आयोजन और सह-अध्यक्षता दोनों देशों की ओर से 'अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में अवैध वित्त जोखिम से निपटने के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 13 दिसंबर को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा और आतंकवाद व वित्तीय खुफिया मामलों के अमेरिकी वित्त अवर सचिव ब्रायन ई नेल्सन ने वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
विज्ञापन


स वार्ता का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में वित्त मंत्रालय ने किया था। संयुक्त बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों देशों ने वार्ता फिर से शुरू की। यह वार्ता भारत और अमेरिका के साथ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणालियों में अवैध वित्त जोखिम को दूर करने के लिए दोनों देशों के सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने के दृष्टिकोण और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का एक प्रभावी मंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed