फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India US committed to boost trade to USD 500 billion through strong agreement in next 6-8 months piyush Goyal

US: अगले कुछ महीनों में हो जाएगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, केंद्रीय मंत्री बोले- 500 अरब डॉलर का लक्ष्य

Tue, 18 Feb 2025 11:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Feb 2025 11:18 AM IST
सार

पीयूष गोयल ने कहा कि अभी अमेरिका में उनके समकक्ष मंत्री ने पद नहीं संभाला है, जैसे ही वे पद संभालेंगे, तो दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत की जाएगी। 
 

विज्ञापन
India US committed to boost trade to USD 500 billion through strong agreement in next 6-8 months piyush Goyal
नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को साल 2030 तक 500 अरब डॉलर तक लेकर जाने का लक्ष्य तय किया गया है। अब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक मजबूत व्यापार समझौते पर अगले 6-8 महीने बातचीत होगी। पीयूष गोयल ने कहा कि अभी अमेरिका में उनके समकक्ष मंत्री ने पद नहीं संभाला है, जैसे ही वे पद संभालेंगे, तो दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन


गोयल बोले- समझौते को लेकर दोनों देशों के उद्योग जगत में उत्साह
पीयूष गोयल ने कहा कि हम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को साल 2030 तक 500 अरब डॉलर तक ले जाने के लिए समर्पित हैं। पीयूष गोयल ने भारत-कतर बिजनेस फोरम की बैठक से इतर मीडिया से बात करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यापार जगत के लोग इस सौदे को लेकर उत्साहित हैं। बता दें कि सामान्य तौर पर मुक्त व्यापार समझौते में दोनों व्यापारिक साझेदार देश या तो कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं या फिर बड़े पैमाने पर घटा देते हैं। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नियम और शर्तों में भी ढील दी जाती है।  
विज्ञापन


ट्रंप की पिछली सरकार में भी दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हुई थी बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी भारत और अमेरिका के बीच एक छोटे व्यापार सौदे पर चर्चा हुई थी, लेकिन जो बाइडन सरकार ने उस छोटे व्यापार सौदे को टाल दिया था। उल्लेखनीय है कि साल 2023 में, वस्तुओं और सेवाओं में अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 190.08 अरब डॉलर रहा, जिसमें वस्तुओं में 123.89 अरब डॉलर और सेवाओं के व्यापार में 66.19 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। साल 2023 में अमेरिका को भारत ने 83.77 अरब डॉलर कीमत का माल निर्यात किया था, जबकि आयात 40.12 अरब डॉलर था। इस तरह अमेरिका को करीब 43 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था। अप्रैल 2000 और सितंबर 2024 के दौरान भारत को अमेरिका से 67.8 बिलियन अमरीकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed