{"_id":"6844d6bc5d0cf7a0770aa527","slug":"india-uk-ties-jaishankar-lammy-cooperation-in-health-technology-ai-semiconductors-tsi-influence-will-increase-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UK Ties: स्वास्थ्य-तकनीक, AI-सेमीकंडक्टर में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-ब्रिटेन; TSI का असर बढ़ेगा; जानिए सबकुछ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-UK Ties: स्वास्थ्य-तकनीक, AI-सेमीकंडक्टर में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-ब्रिटेन; TSI का असर बढ़ेगा; जानिए सबकुछ
Sun, 08 Jun 2025 05:48 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 08 Jun 2025 05:48 AM IST
सार
भारत और ब्रिटेन एआई, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य-तकनीक में सहयोग बढ़ाएंगे। विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत दौरे पर आए ब्रिटिश समकक्ष से मुलाकात के बाद कहा कि प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल यानी टीएसआई की प्रभावशीलता बढ़ेगी। लैमी ने कहा कि एफटीए महत्वाकांक्षाओं की शुरुआत मात्र है। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के भारत दौरे को लेकर भी अहम जानकारी दी।
विज्ञापन
डेविड लैमी, एस जयशंकर (फाइल)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात के दौरान कहा कि उनकी पिछली भारत यात्रा के बाद से दोनों देशों ने जिन क्षेत्रों में सहयोग की पहल की है, वे सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वहीं, लैमी ने भी कहा कि प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल को बढ़ावा देने से दोनों देशों में सहयोग बढ़ेगा। वहीं, लैमी ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर दोनों देशों की महत्वाकांक्षाओं की शुरुआत मात्र है। हम एक नए वैश्विक युग के लिए भारत के साथ एक आधुनिक साझेदारी का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीएसआई की प्रभावशीलता बढ़ेगी
जयशंकर ने प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) का जिक्र करते हुए कहा कि इससे एआई, सेमीकंडक्टर, दूरसंचार, क्वांटम, स्वास्थ्य-तकनीक, जैव-तकनीक, महत्वपूर्ण खनिजों और उन्नत सामग्रियों के रणनीतिक प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। हमने रणनीतिक निर्यात और प्रौद्योगिकी सहयोग वार्ता भी शुरू की है। महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में व्यापार को बढ़ावा देने में टीएसआई की प्रभावशीलता बढ़ेगी। इसमें प्रासंगिक लाइसेंसिंग या नियामक मुद्दों का समाधान भी शामिल है।
विज्ञापन
वित्तीय ब्रिज से पूंजी प्रवाह संभव हो सकेगा...
जयशंकर ने ब्रिटेन-भारत अवसंरचना वित्तीय ब्रिज का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे ब्रिटेन से भारत में गुणवत्तापूर्ण दीर्घकालिक पूंजी प्रवाह संभव हो सकेगा। यह निश्चित रूप से हमारे अवसंरचना विकास में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में बहुत अच्छा सहयोग है। कई और विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच आपसी संबंधों के मोर्चे पर हमें और मुझे स्वयं भी, मैनचेस्टर और बेलफास्ट में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का गौरव हासिल हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- India-UK Ties: पीएम मोदी ने ब्रिटिश विदेश मंत्री के साथ की बैठक, आतंकवाद समेत द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
एफटीए पर हस्ताक्षर करने जल्द भारत आएंगे ब्रिटिश पीएम स्टारमर : लैमी
ब्रिटिश उच्चायुक्त में एक साक्षात्कार में ब्रिटेन के विदेश मंत्री लैमी ने कहा कि दोनों देशों ने पिछले महीने की शुरुआत में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत पूरी की है। हमारे प्रधानमंत्री कीर स्टारमर मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बहुत जल्द भारत आने के लिए उत्सुक हैं। हम दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- India-UK Trade: 'द्विपक्षीय व्यापारिक साझेदारी में ठोस नतीजों की उम्मीद', ब्रिटेन दौरे के बाद पीयूष गोयल
अर्थव्यवस्थाओं के बीच कारोबार को बढ़ावा देने पर भी चर्चा
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ मैंने दुनिया की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कारोबार को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। लैमी ने कहा, हम विकास को बढ़ावा देने, नवीन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने, जलवायु संकट से निपटने और हमारी प्रवास प्राथमिकताओं को पूरा करने तथा अपने लोगों के लिए अधिक सुरक्षा प्रदान करने के मामले में और भी अधिक घनिष्ठ संबंध और सहयोग को बढ़ावा देना चाहते हैं।