फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India to witness transformative changes by 2030 as it becomes world's 3rd largest economy

Agriculture: धान की कटाई में दो प्रमुख राज्यों में देरी के बावजूद गेहूं की बुवाई पटरी पर, कृषि सचिव ये बोले

Mon, 11 Nov 2024 02:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 11 Nov 2024 02:20 PM IST
सार

Agriculture: कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी के अनुसार गेहूं की बुवाई अच्छी चल रही है और दो प्रमुख उत्तरी राज्यों में धान की कटाई में देरी के बावजूद आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India to witness transformative changes by 2030 as it becomes world's 3rd largest economy
काला नमक धान की फसल को देखते किसान। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने सोमवार को कहा कि गेहूं की बुवाई अच्छी चल रही है और दो प्रमुख उत्तरी राज्यों में धान की कटाई में देरी के बावजूद आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। चतुर्वेदी के अनुसार, ‘‘आने वाले दिनों में गेहूं की बुवाई में तेजी आएगी।’’ उन्होंने बताया कि कुल बुवाई क्षेत्रफल पिछले सप्ताह तक पिछले वर्ष के स्तर को पार गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिट्टी की नमी की अनुकूल स्थिति और मौसम गेहूं की बुवाई के लिए सहायक हैं, जिससे डायमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) जैसे उर्वरकों की मांग बढ़ रही है। पंजाब और हरियाणा में भी बुवाई में तेजी आने की उम्मीद है, जहां देर से हुई मानसूनी बारिश के कारण धान की कटाई में देरी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि, चतुर्वेदी ने आगाह किया कि जनवरी-फरवरी में तापमान में किसी भी तरह की वृद्धि पैदावार के लिए जोखिम उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मौसम संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए जलवायु प्रतिरोधी गेहूं की किस्मों को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्वेदी ने बताया कि सरसों और चना सहित अन्य शीतकालीन फसलों की बुवाई भी अच्छी चल रही है। देश की मुख्य रबी फसल गेहूं आमतौर पर नवंबर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में काटी जाती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed