फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India to offer 30 day e tourist visa for around 1780 rupees during peak season

भारत आने वाले विदेशियों को वीजा के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

Tue, 20 Aug 2019 01:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 20 Aug 2019 01:14 PM IST
सार

  • पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने ई-पर्यटक वीजा पर दिया बयान
  • जुलाई से मार्च तक भारत 1780 रुपये में 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा
  • अप्रैल से जून के बीच भारत 710 रुपये में 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा

विज्ञापन
India to offer 30 day e tourist visa for around 1780 rupees during peak season

विस्तार

पर्यटन पर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने नई ई-पर्यटक वीजा प्रणाली की घोषणा की है, जिसमें पर्यटकों की संख्या के आधार पर वीजा शुल्क लिया जाएगा। प्रहलाद पटेल ने कहा है कि जुलाई से मार्च तक (जब अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं), भारत 25 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1780 रुपये में 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा। 

विज्ञापन

अप्रैल से जून के बीच ई-पर्यटक वीजा का शुल्क

वहीं अप्रैल से जून के बीच (इस दौरान पर्यटक कम आते हैं) भारत 10 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 710 रुपये में 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।

विज्ञापन


पटेल ने कहा कि 80 अमेरिकी डॉलर यानी 5,680 रुपये में नया पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा और 40 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2,840 शुल्क का एक वर्षीय ई-पर्यटक वीजा शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाढ़ के समय वाहनों को होने वाले नुकसान को करें कम, अपनाएं ये कदम

जापान, सिंगापुर, श्रीलंका के लिए जब कम पर्यटक आते हैं तब ई-पर्यटक वीजा का शुल्क 30-दिन के लिए 10 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 710 रुपये और एक वर्ष तथा पांच वर्ष के लिए 25 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1,780 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed