फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India slowdown fast broadening into weakening of consumption says Moodys

अर्थव्यवस्था को झटका, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने घटाया GDP का अनुमान

Tue, 17 Dec 2019 10:14 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
India slowdown fast broadening into weakening of consumption says Moodys

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को कहा कि भारत में कमजोर घरेलू खपत से विकास दर में गिरावट आएगी। इसका कई क्षेत्रों को दिए गए कर्ज की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। मूडीज ने मार्च 2020 में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान 5.8 फीसदी से घटाकर 4.9 फीसदी कर दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

इसलिए आएगी विकास दर में गिरावट

रेटिंग एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि ग्रामीण इलाकों में वित्तीय समस्या खड़ा होना, रोजगार सृजन में कमी और नकदी संकट जैसे कारणों से विकास दर में गिरावट आएगी। मूडीज के सहायक उपाध्यक्ष एवं विश्लेषक देबराह तान ने कहा कि निवेश आधारित सुस्ती अब फैलती हुई खपत में कमी वाली अर्थव्यवस्था बन गई। कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की वेतन वृद्धि कमजोर पड़ने और जमीन एवं श्रम क्षेत्र के जटिल कानूनों से रोजगार सृजन में भी नरमी बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू खपत भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि की रीढ़ रही है। 2018-19 में जीडीपी में इस क्षेत्र की 57 फीसदी हिस्सेदारी रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

4.5 फीसदी पर भारत की जीडीपी

इससे पहले जारी किए गए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों से अर्थव्यवस्था में सुस्ती गहराने के संकेत मिले हैं। जुलाई-सितंबर, 2019 की तिमाही के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर घटकर महज 4.5 फीसदी रह गई, जो लगभग साढ़े छह साल का निचला स्तर है। यह लगातार छठी तिमाही है जब जीडीपी में सुस्ती दर्ज की गई है। 



इससे पहले जनवरी-मार्च, 2013 तिमाही में जीडीपी विकास दर 4.3 फीसदी रही थी, वहीं एक साल पहले की समान अवधि यानी जुलाई-सितंबर, 2018 तिमाही में यह सात फीसदी रही थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर पांच फीसदी रही थी। 

आरबीआई ने भी घटाया GDP अनुमान

इससे पहले पांच दिसंबर 2019 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी जीडीपी का अनुमान घटाया था। केंद्रीय बैंक के अनुसार, साल 2019-20 के दौरान जीडीपी में और गिरावट आएगी और यह 6.1 फीसदी से गिरकर पांच फीसदी पर आ सकती है। इससे अर्थव्यवस्था को झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed