फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India scales to 11th place in global direct selling ranking Business News in hindi

Business News: वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री रैंकिंग में भारत 11वें पायदान पर, जियो फाइनेंशियल का शेयर 5% टूटा

Tue, 22 Aug 2023 04:49 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 22 Aug 2023 04:49 AM IST
विज्ञापन
India scales to 11th place in global direct selling ranking Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

वैश्विक खुदरा बिक्री में गिरावट के बावजूद भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग 3.23 अरब डॉलर से ज्यादा के खुदरा कारोबार के साथ वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री रैंकिंग में एक पायदान का सुधार कर 11वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन के अनुसार, भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री बाजार ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र रैंकिंग में भी छठा स्थान बरकरार रखा है। इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) के अध्यक्ष रजत बनर्जी ने कहा कि भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री बाजार ने तीन वर्षों में 13.3 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है।

विज्ञापन


2022 में 172.8 अरब डॉलर की खुदरा बिक्री
वैश्विक खुदरा बिक्री 2022 में लगभग 172.8 अरब डॉलर रही। 2021 में यह 175.5 अरब डॉलर था। 2019 में 168.17 अरब डॉलर व 2020 में 172.14 अरब डॉलर से अधिक की खुदरा बिक्री हुई।
विज्ञापन


जियो फाइनेंशियल का शेयर 262 पर सूचीबद्ध, 5% टूटा
जियो फाइनेंशियल सर्विसेस का शेयर 262 रुपये पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुआ। बाजार बंद होते समय यह लोअर सर्किट यानी 5% की गिरावट के साथ 251.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले माह विशेष कारोबार में इसका मूल्य 265 रुपये तय हुआ था। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह 34वीं और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसका बाजार पूंजीकरण 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया टूटकर सार्वकालिक निचले स्तर पर
डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 3 पैसे टूटकर 83.13 के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में तेजी व घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली से रुपये में गिरावट आई। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के कारण रुपये में नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हो सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.10 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में भी घरेलू मुद्रा 83.10 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुई थी।

घरेलू बाजार में दो दिन बाद लौटी तेजी, 3.52 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी
वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच इन्फोसिस, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में खरीदारी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में दो कारोबारी सत्रों के बाद तेजी लौट आई। सेंसेक्स 267.43 अंक चढ़कर 65,216.09 पर बंद हुआ। दिन में एक समय यह 387.16 अंक तक उछल गया था। निफ्टी भी 83.45 अंक की तेजी के साथ 19,393.60 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी 3.52 लाख करोड़ बढ़कर 306.95 लाख करोड़ पहुंच गई।

बायजू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थॉमस ने दिया इस्तीफा
मुश्किलों से घिरी शिक्षा प्रौद्योगिकी फर्म बायजू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय कारोबार) चेरियन थॉमस ने कंपनी से इस्तीफा देने के बाद इम्पेंडिंग के साथ जुड़ने की घोषणा की है। अमेरिका स्थित इम्पेंडिंग इंक ने सोमवार को कहा, थॉमस को कंपनी का सीईओ बनाया गया है। वह कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में विस्तार के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिभाओं को जोड़ने पर ध्यान देंगे। बायजू ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

यूएई और भारत के बीच दिरहम या रुपये में कारोबार करने की सलाह दें बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और भारत के बीच होने वाले कारोबार को दिरहम या रुपये में करने की सलाह दें। इससे अमेरिकी डॉलर के लेनदेन को घटाने में मदद मिलेगी। आरबीआई का यह कदम उन देशों के साथ स्थानीय मुद्राओं में निपटान को बढ़ावा देने के उद्देश्य का हिस्सा है, जिनके साथ भारत का व्यापार घाटा है और जिससे रुपये की वैश्विक पहुंच को बढ़ावा मिलेगा। यूएई के साथ भारत का व्यापार घाटा 2022-23 में 21.62 अरब डॉलर रहा है। जुलाई में यह दोनों देश स्थानीय मुद्रा में कारोबार करने पर राजी हुए थे।

शुरू में बड़े ग्राहकों और कॉरपोरेट पर रहेगा जोर
एक निजी बैंक के ट्रेजरी अधिकारी ने कहा, आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे पहले बड़े ग्राहकों और कॉरपोरेट्स को कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि उनका बही-खाता मजबूत है। अब तक बड़े कॉरपोरेट्स गैर डॉलर मूल्य वाले सौदों में शामिल होने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

दूसरी छमाही में भर्ती करेंगी कंपनियां : सर्वे
अधिकतर कंपनियां 2023 की दूसरी छमाही में नियुक्ति करने की योजना बना रही हैं। इसमें नए पदों के अलावा छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली नियुक्तियां शामिल हैं। नौकरी भर्ती सर्वे के अनुसार, 92 फीसदी कंपनियां पेशेवरों की नियुक्त करेंगी।


एफपीआई का हिस्सा 20 फीसदी बढ़ा
घरेलू इक्विटी बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की हिस्सेदारी चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 626 अरब डॉलर पहुंच गई।  मॉर्निंगस्टार के अनुसार, एफपीआई का निवेश मूल्य जून, 2022 में 523 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed