{"_id":"6391eca4be876a6b7b166e09","slug":"india-said-will-continue-to-be-steadfast-friend-of-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Sri Lanka: श्रीलंका के 'दृढ़ मित्र' बने रहेंगे, विक्रमसिंघे की ट्वीट पर भारतीय उच्चायोग ने दिया जवाब","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-Sri Lanka: श्रीलंका के 'दृढ़ मित्र' बने रहेंगे, विक्रमसिंघे की ट्वीट पर भारतीय उच्चायोग ने दिया जवाब
Thu, 08 Dec 2022 07:25 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:25 PM IST
सार
India-Sri Lanka Tie up: विक्रमसिंघे ने सोमवार को श्रीलंका आर्थिक शिखर सम्मेलन 2022 के उद्घाटन सत्र के दौरान कहा कि उन्होंने ऋण पुनर्गठन पर भारत के साथ "सफल" वार्ता की और जल्द ही चीन के साथ भी चर्चा शुरू की जाएगी। आईएमएफ के साथ अहम डील के लिए ये बातचीत जरूरी है।
विज्ञापन
श्रीलंका संकट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने गुरुवार को कहा कि वह श्रीलंका का ‘‘दृढ़ मित्र’’ बना रहेगा। भारत ऋण पुनर्गठन और पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे को ऋण पुर्नगठन की सफल बातचीत के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विक्रमसिंघे ने सोमवार को श्रीलंका आर्थिक शिखर सम्मेलन 2022 के उद्घाटन सत्र के दौरान कहा कि उन्होंने ऋण पुनर्गठन पर भारत के साथ "सफल" वार्ता की और जल्द ही चीन के साथ भी चर्चा शुरू की जाएगी। आईएमएफ के साथ अहम डील के लिए ये बातचीत जरूरी है।
विज्ञापन
श्रीलंका जो अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 2.9 बिलियन अमरीकी डालर का पुल ऋण प्राप्त करने की कोशिश की है। इसके साथ ही श्रीलंका चीन, जापान और भारत से भी मदद प्राप्त करना चाहता है। यह कोलंबो केलिए बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त की ओर से विक्रमसिंघे के ऋण पुनर्गठन बातचीत की सफलता के संबंध में किए गए एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा गया, धन्यवाद राष्ट्रपति, भारत हमेशा श्रीलंका का दृढ़ मित्र बना रहेगा। हम दोनों देशों के परस्पर आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इससे भारत और श्रीलंका दोनों का लाभ होगा।