{"_id":"6644858bbdbd5695d30a4885","slug":"india-s-trade-deficit-widens-to-19-1-billion-in-april-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade Deficit: अप्रैल में निर्यात मामूली रूप से बढ़कर 34.99 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 19.1 अरब डॉलर हुआ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Trade Deficit: अप्रैल में निर्यात मामूली रूप से बढ़कर 34.99 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटा 19.1 अरब डॉलर हुआ
Wed, 15 May 2024 03:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 15 May 2024 03:21 PM IST
सार
Trade Deficit: अप्रैल में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 19.1 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से कहा कि इन आंकड़ों से नये वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छा होने के संकेत मिलते है और इसके आगे भी बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
व्यापार घाटा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
देश में निर्मित वस्तुओं का निर्यात अप्रैल 2024 में सालाना आधार पर मामूली रूप से बढ़कर 34.99 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 34.62 अरब डॉलर था। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2024 में आयात भी बढ़कर 54.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अप्रैल, 2023 में 49.06 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
अप्रैल में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 19.1 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से कहा कि इन आंकड़ों से नये वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छा होने के संकेत मिलते है और इसके आगे भी बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस साल मार्च में निर्यात 41.68 अरब डॉलर रहा था, पिछले साल मार्च महीने में यह 41.96 अरब डॉलर था।