फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's sugar production jumps 43%, ISMA demands increase in MSP and ethanol prices

Sugar Production: भारत के चीनी उत्पादन में 43% का उछाल, आईएसएमए ने एमएसपी व इथेनॉल मूल्य बढ़ाने की मांग की

Tue, 02 Dec 2025 01:51 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 02 Dec 2025 01:51 PM IST
सार

चीनी व जैव ऊर्जा विनिर्माता संघ के अनुसार महाराष्ट्र में मजबूत उत्पादन के कारण अक्तूबर-नवंबर में भारत का चीनी उत्पादन 43 प्रतिशत बढ़कर 41.1 लाख टन हो गया। इसमें कहा गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में प्रमुख राज्यों में गन्ने की बेहतर पैदावार और चीनी की रिकवरी दर बेहतर है, क्योंकि देश भर में गन्ना पेराई में तेजी आई है।

विज्ञापन
India's sugar production jumps 43%, ISMA demands increase in MSP and ethanol prices
चीनी उत्पादन में वृद्धि - फोटो : Freepik.com

विस्तार

महाराष्ट्र में मजबूत उत्पादन के कारण अक्तूबर-नवंबर में भारत का चीनी उत्पादन 43 प्रतिशत बढ़कर 41.1 लाख टन हो गया। चीनी व जैव ऊर्जा विनिर्माता संघ (आईएसएमए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि इस अवधि में उत्पादन 2.88 मिलियन रहा। बता दें कि विपणन वर्ष अक्तूबर से सितंबर तक चलता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Vijay Mallya: माल्या ने वसूली के आंकड़े पर उठाए सवाल, कहा- रिटायर्ड जज करें सरकार और बैंकों के दावों की जांच

विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में प्रमुख राज्यों में हुई गन्ने की बेहतर पैदावार

आईएसएमए ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र स्तर पर प्राप्त फीडबैक से पता चलता है कि पिछले वर्ष की तुलना में प्रमुख राज्यों में गन्ने की बेहतर पैदावार और चीनी की रिकवरी दर बेहतर है, क्योंकि देश भर में गन्ना पेराई में तेजी आई है। इस वर्ष परिचालन कारखानों की संख्या बढ़कर 428 हो गई। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 376 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में उत्पादन में हुई वृद्धि

देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में उत्पादन नवम्बर तक 1.40 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो एक वर्ष पूर्व 1.28 मिलियन टन था। दूसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि के 460,000 टन से बढ़कर 1.69 मिलियन टन हो गया।


आईएसएमए ने कहा कि तीसरे सबसे बड़े राज्य कर्नाटक में उत्पादन 812,000 टन से घटकर 774,000 टन रह गया, जबकि किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण शुरुआती व्यवधान के बाद पेराई कार्य में तेजी आई है। इस वर्ष अब तक गुजरात में 92,000 टन और तमिलनाडु में 35,000 टन उत्पादन हुआ है।

संगठन ने एमएसपी में की वृद्धि की मांग

आईएसएमए ने चीनी के न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की मांग की, जो उत्पादन लागत में वृद्धि के बावजूद छह वर्षों से अपरिवर्तित बना हुआ है। उद्योग संगठन ने कहा कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में गन्ने की लागत में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद अखिल भारतीय औसत उत्पादन लागत बढ़कर 41.72 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

आईएसएमए ने सरकार से की ये मांग

इसमें कहा गया है कि मिलों को उचित लाभ और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एमएसपी में वृद्धि आवश्यक है। एसोसिएशन ने सरकार से उच्च फीडस्टॉक और रूपांतरण लागत को ध्यान में रखते हुए इथेनॉल खरीद मूल्य बढ़ाने का भी आग्रह किया।

आईएसएमए ने कहा कि 2025-26 इथेनॉल आपूर्ति वर्ष के लिए चीनी क्षेत्र को 2.89 अरब लीटर इथेनॉल का वर्तमान आवंटन कुल आवंटन का केवल 27.5 प्रतिशत है, जिससे असंतुलन पैदा हो रहा है और डिस्टिलरी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। संगठन 2025-26 के लिए 30.95 मिलियन टन शुद्ध चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है, जिसमें इथेनॉल बनाने के लिए डायवर्जन शामिल नहीं है, जबकि पिछले वर्ष वास्तविक उत्पादन 26.11 मिलियन टन था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed